जायण्टस के छः प्रान्तो के पदाधिकारियों का “फेडरेशन कन्वैसन” दस दिसंबर को नाथनगरी बरैली में होगा


बरेली , 10 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा ,हिमाचल प्रदेश, एवं पंजाब में विस्तारित फेडरेशन 5 के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के पारिवारिक परिवेश में मिलन सार्थक विचार विमर्श एवं वर्ष पर्यंत सेवा कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए पदाधिकारियों एवं समूहों को अलंकृत करने हेतु जायण्ट्स ग्रुप आफ बरैली एवं बरैली रायल के संयुक्त संयोजकत्व में श्रीमती ऊषा यादव अध्यक्ष फेडरेशन 5 की अध्यक्षता में परम् सम्माननीय मुख्य अतिथि विश्व उपाध्यक्ष श्री एस पी चतुर्वेदी समेत बरिष्ठ जायण्ट्स पदाधिकारियों की गरिमा मय उपस्थित में फेडरेशन कन्वैसन का। आयोजन ऐक्जीक्यूटिव क्लव बरैली में आयोजित होने जा रहा है।
संरक्षक मण्डल के सम्मानित जायण्ट्स विभूतियां एवं कन्वैसन कोआर्डनेटर डॉ शिवराज सिंह यादव सदस्य विशेष समिति जायण्ट्स वैलफेयर एसोसिएशन के दिशा-निर्देशन मे कन्वैसन कन्वैनर आशीष सिंहल जी अध्यक्ष जायण्ट्स ग्रुप आफ बरैली, कन्वैसन डायरेक्टर रजनीश मलिक जी, श्री अमित अग्रवाल फेडरेशन आफीसर एवं उनकी समर्पित टीम कन्वैसन को भव्य, ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने हेतु समर्पित है।
फेडरेशन अध्यक्ष श्रीमती ऊषा यादव के कुशल नेतृत्व में छः प्रान्तो में ८४ जायण्ट्स समूहों के २४०० से अधिक सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा वर्ष पर्यंत नवीन जायण्टस समूह प्रायोजन, सदस्यता वृद्धि एवं प्रर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, वेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, जल संरक्षण रक्तदान मोनूमेन्टल प्रोजेक्ट, देहदान नेत्र दान,दिब्याग सेवा, बृक्षारोपण,निर्धन कन्या विवाह, चिकित्सा शिविर आयोजन, कुष्ठ निवारण, क्षयरोग निवारण, जन जागरण रैली, नवीन प्रतिभा सम्वर्धन, सांस्कृतिक कार्यक्रम,वाल यौन शौषण निरोध, वरिष्ठ जन सेवा आदि में समाज सेवा के लिए सराहनीय एवं अनुकरणीय योगदान किया।
सराहनीय एवं अनुकरणीय योगदान करने वाले जायण्ट्स पदाधिकारी एवं सदस्यों के यथोचित सम्मान हेतु जायण्ट्स रत्न, जायण्ट्स विभूषण, एवं जायण्ट्स श्री के साथ साथ विविध सेवा कार्य सम्पादन हेतु वैस्ट,ऐक्सैलैन्ट एवं आउटस्टैंडिंग अबार्डस से अलंकृत किया जायेगा।
कन्वैसन कन्वैनर आशीष सिंहल अध्यक्ष जायण्ट्स ग्रुप आफ बरैली ने फेडरेशन कन्वैसन बरैली में सहभागिता हेतु सभी डेलीगेट्स से आयोजन स्थल ऐक्जीक्यूटिव क्लव बरेली पहुंचने की अपील की।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper