जिलाधिकारी ने एन-कैप योजना के कार्यों की करी समीक्षा। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, स्वीकृत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

बरेली, 27 सितम्बर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निगम की नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अन्तर्गत कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ (एन-कैप) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में एन कैप योजना के अंतर्गत नगर निगम, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि एन-कैप के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को चुनाव से पूर्व पूर्ण कर लिया जाए तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थाओं के साथ नियमित समन्वय स्थापित कर समयबद्ध ढंग से परियोजनाओं को पूर्ण करें।

बैठक में स्वीकृत कार्यों की टेंडर प्रक्रिया, टेंडर उपरांत आरंभ हुए कार्यों की तिथिवार प्रगति, धनराशि व्यय की स्थिति, अवशेष धनराशि की उपलब्धता तथा लंबित कार्यों के प्रगति संबंधित समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय सीमा में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
-------------------------------------------------------------------------------------------
बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) संतोष कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भगत सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

