Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी ने एन-कैप योजना के कार्यों की करी समीक्षा

 

बरेली, 30 अगस्त। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एन-कैप) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में एन कैप योजना के अंतर्गत नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि जनपद में एन-कैप योजना के अंतर्गत कुल ₹279.24 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है, जिसमें से अब तक ₹165.37 करोड़ प्राप्त हो चुके हैं। योजना के तहत स्वीकृत 149 कार्यों में से 125 कार्य नगर निगम को आवंटित किए गए हैं।

-------------------------------------------------------------------------------------------

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि एन-कैप के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों में तेजी लाई जाए तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थाओं के साथ नियमित समन्वय स्थापित कर समयबद्ध ढंग से परियोजनाओं को पूर्ण करें।

बैठक में स्वीकृत कार्यों की टेंडर प्रक्रिया, टेंडर उपरांत आरंभ हुए कार्यों की तिथिवार प्रगति, धनराशि व्यय की स्थिति, अवशेष धनराशि की उपलब्धता तथा लंबित कार्यों के प्रगति संबंधित समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय सीमा में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------