Sunday, April 26, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी  ने जनपदवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

बरेली , 12 नवम्बर । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जनपदवासियों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाल भविष्य की कामना की है।
उन्होंने समस्त जनपदवासियों से   अपील की है कि इस अवसर पर ग्रीन पटाखों का प्रयोग करें, सावधानी बरतें तथा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित मानक का पालन करें। पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ बड़े अवश्य रहें।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से यह भी आहृवान किया है कि अपने को सुरक्षित रखकर दीपावली के पर्व को परम्परागत ढंग से हर्षोंल्लास के साथ मनायें।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------