Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

दिल हमारे जीवन का अहम हिस्सा :- डॉ पंकज श्रीवास्तव

गोण्डा। हिन्द हार्ट इंस्टीट्यूट हिन्द हॉस्पिटल, बाराबंकी एवं लायंस क्लब गोण्डा सेवा के संयुक्त तत्वावधान में हरि नारायण सावित्री देवी मिनी चैरिटेबल क्लिनिक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 125 मरीजों की निःशुल्क ईसीजी, ब्लड शुगर जांच तथा चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस दौरान लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करते हुए बचाव के उपाय बताए गए।
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हृदय हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए इसकी देखभाल बेहद जरूरी है। अनियमित दिनचर्या, असंतुलित खानपान और तनाव हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारक हैं। उन्होंने कहा कि देश में मधुमेह और हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं तथा युवा वर्ग भी इन बीमारियों की चपेट में आ रहा है। ऐसे में उपचार के साथ-साथ बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी आवश्यक है। नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और व्यायाम अपनाकर हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है।
लायंस क्लब गोण्डा सेवा के अध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि समय रहते बीमारी की पहचान और उचित उपचार से गंभीर जटिलताओं से बचाव संभव है। क्लब के संरक्षक राजकुमार जायसवाल ने हृदय रोगों के बढ़ते मामलों को चिंताजनक बताते हुए जनजागरूकता पर जोर दिया। वहीं, लायन अजय मित्तल ने कहा कि समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। लायंस क्लब सेवा के पदाधिकारियों डॉ पंकज कुमार श्रीवास्तव को पुष्प कुछ स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया
शिविर को सफल बनाने में लायंस क्लब गोण्डा सेवा के सचिव लायन राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन मयंक टंडन, लायन लायन चंद्रकेश मिश्रा, लायन पवन जायसवाल, लायन राजेश कुमार जायसवाल, लायन अर्जुन सोनी, लायन आनंद नेवटिया, प्रो डॉ शेर बहादुर सिंह ,के बी सिंह,कसीम सिद्दीकी , टेक्नीशियन राघवेंद्र द्विवेदी, मोहम्मद अली, मुदित तथा हिन्द हॉस्पिटल के पीआरओ पंकज सिन्हा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be