दिशा पाटनी ने शेयर की है बिकिनी में फोटो, यूज़र ने किया ट्रोल

मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बिकिनी में पोज देती दिखाई दे रही हैं। दिशा पाटनी की ये तस्वीर लोगों के बीच चर्चा में है क्योंकि अदाकारा इसमें बेहद हॉट दिखाई दे रही हैं। दिशा पाटनी की ये तस्वीर लोगों के बीच वायरल हो रही है क्योंकि लोगों को उनका परफेक्ट फिगर काफी पसंद आ रहा है।

इस तस्वीर की खास बात यह भी है कि इसमें अदाकारा अपनी बॉडी के स्ट्रैच मार्क्स दिखाती भी नजर आ रही हैं। लोग दिशा पाटनी की तारीफ कर रहे हैं कि वो अपने स्ट्रैच मार्क्स दिखाने से डरती नहीं हैं।

अदाकारा दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे बोल्ड अदाकारा हैं। उनको करोड़ों लोग प्यार करते हैं। जहां लड़कियां उन्हें फॉलो करती हैं, वहीं लड़के उन्हें अपनी ड्रीमगर्ल मानते हैं। इन सारी चीजों का बावजूद भी अदाकारा दिशा पाटनी ने जिस अंदाज में अपने स्ट्रैच मार्क्स दिखाए हैं, उससे उनकी हिम्मत दिखती है। लोग दिशा पाटनी की सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे हैं।

एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘दिशा ने जो किया है, वो हर किसी के बस की बात नहीं है।’ तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, ‘दिशा ने अपने शरीर के स्ट्रैच मार्क्स दिखाकर साबित कर दिया है कि वो वाकई बोल्ड हैं।’

कुछ लोग लगातार कर रहे हैं दिशा पाटनी को ट्रोल

अदाकारा दिशा पाटनी के स्ट्रैच मार्क्स कई लोगों को पसंद नहीं भी आए हैं। कई लोग दिशा पाटनी को इस कारण ट्रोल भी कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा है, ‘इतनी हॉट लड़कियों के शरीर पर भी स्ट्रैच मार्क्स होते हैं?’ वैसे आपको दिशा का बोल्ड अवतार कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताएं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper