Friday, October 23, 2026
Latest:
Featured NewsTop Newsदेशराज्य

नेशनल हेराल्ड मामले में तीसरी बार सोनिया गांधी ईडी के सामने हुई पेश

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में बुधवार को तीसरी बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं। वह अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ यहां सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंचीं।

सोनिया की खराब सेहत को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी ने प्रियंका गांधी को सोनिया गांधी से पूछताछ के दौरान अलग कमरे में मौजूद रहने की इजाजत दी है। मंगलवार को उनसे दो बैठकों में करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई।

अतिरिक्त निदेशक मोनिका शर्मा की एक टीम सोनिया गांधी का बयान दर्ज कर रही है। सूत्रों ने कहा कि मंगलवार को उनसे वही सवाल पूछे गए जो राहुल गांधी से उनकी पांच दिवसीय पूछताछ के दौरान पूछे गए थे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be