महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में ए.आई. यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रयोग एवं ए.आई. कोर्स शुरू करने हेतु बैठक का आयोजन

बरेली,23अप्रैल।एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह की अध्यक्षता में बदलते समय में ए.आई. की आवश्यकता और ए.आई. कोर्स शुरू करने के संबंध में समिति कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई ।

कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने कहा कि ए.आई. आज की आवश्यकता है, NEP 2020 तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर देती है, जिसके तहत ए.आई. को उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करना आवश्यक है। इसका उद्देश्य ए.आई. आधारित प्रणालियों से एडमिशन, टाइम टेबल और डेटा विश्लेषण जैसे कार्यों को संचालित करके विश्वविद्यालय कार्य को तेज और पारदर्शी बनाना है। इसके अतिरिक्त शिक्षा के डिजिटलीकरण , छात्रों को रोजगार योग्य बनाने और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए ए.आई . आवश्यक है अतः दो क्रेडिट का कोर्स तैयार किया जाए। विश्वविद्यालय के कोर्स बच्चों की रुचि और समय की मांग के अनुरूप होने चाहिए इसके लिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाए। और यह भी पता करने की आवश्यकता है कि असाइनमेंट और थीसिस को चेक करने में ए आई की मदद किस प्रकार ली जा सकती है
इस बैठक में माननीय कुलपति द्वारा छात्रों के हित में अधिक से अधिक कार्य ऑनलाइन मोड में किए जाने का आह्वान किया गया। ताकि शहर के बाहररहने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय तक अनावश्यक रूप से आना ना पड़े

बैठक में कुल सचिव, परीक्षा नियंत्रक , सभी विभाग अध्यक्ष और संकाय अध्यक्ष उपस्थित रहे ।
से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट बरेली
