जिला स्तरीय समिति,जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक हुई संपन्न

बरेली,24अप्रैल।जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता मे कल जिला स्तरीय समिति,जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई ।
सर्वप्रथम जिला स्तरीय समिति के अंतर्गत वन भूमि के अमलदरामद के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी जिसमें समिति द्वारा निर्देश दिये गये फरीदपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम खल्लपुर कपूरपुर में लगभग 77 है0 भूमि वन विभाग की है जो कि राजस्व अभिलेखों में अमलदरामद नहीं है, जिस पर उपजिलाधिकारी फरीदपुर को निर्देश दिये गये कि सहायक चकबन्दी अधिकारी फरीदपुर, क्षेत्रीय वनाधिकारी फरीदपुर व तहसीलदार फरीदपुर के साथ मौके का निरीक्षण कर स्थिति ज्ञात कर आगामी 07 दिन के अंदर प्रगति से अवगत कराया जाये।
बैठक में जिला आर्द्रभूमि समिति की बैठक में उप जिलाधिकारी आंवला व फरीदपुर को निर्देश दिये गये कि आवंला तहसील की लीलौर झील व फरीदपुर तहसील की ककरा खुर्द आर्द्रभूमि को अधिसूचित व रामसर साइट घोशित कराये जाने के सम्बन्ध में अपेक्षित सूचनाएं व जी0आई0एस0 मानचित्र से सम्बन्धित सूचनाएं तत्काल उपलब्ध कराये जिससे कि संकलित सूचना उच्च स्तर को प्रेषित की जा सकें।
इसके पश्चात जिला पर्यावरण समिति की बैठक में समीक्षा की गयी समीक्षा के दौरान निर्देश दिये गये कि जनपद में किला नदी व नकटिया नदी के किनारें बने भवनों द्वारा सीवेज सीधे नदी में प्रवाहित किये जाने वाले भवन स्वामियों द्वारा नोटिस की कार्यवाही के पश्चात बनाये गये सोकपिट को वेरिफाई कराया जाये। परसाखेड़ा व सी.बी.गंज औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक अपशिष्ट नालों में प्रवाहित करने वाली इकाईयों का निरीक्षण नगर निगम व प्रदूषण बोर्ड द्वारा किया जाये।
समस्त नगर निकाय अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत प्रवाहित होने वाले नालो का चिन्हीकरण करें। उन्होंने कहा कि चिन्हित नालों में से कितने नाले टैप्ड है और कितने नाले अनटैप्ड है, जो नाले अनटैप्ड है उनमे प्रवाहित अनुपचारित पानी के लिये क्या कार्यवाही की जा रही है। इसकी स्थिति स्पष्ट की जायें तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि नगर निकायों के नालों से अनुपचारित पानी सीधे नदियों में प्रवाहित न हो।
बैठक में उन्होने कहा कि सभी नगर निकाय अपने क्षेत्रांतर्गत लीगेसी वेस्ट व ठोस अपशिष्ट का निस्तारण सुनिश्चित करें।
अधिशासी अभियंता बाढ खण्ड को निर्देश दिये गये कि रामगंगा नदी के फ्लड प्लेन एरिया के निर्धारण हेतु चिन्हित ग्रामों व क्षेत्रों में निर्माण कार्य को प्रतिबंन्धित किये जाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये तथा समय-समय पर निरीक्षण किया जाये जिससे कि फ्लड प्लेन जोन में निर्माण कार्य न हो सकें। फ्लड प्लेन जोन में निर्माण कार्यों पर रोक लगाने हेतु विज्ञप्ति समाचार पत्रों में प्रकाशित करायी जायें।
बैठक में नगर निगम को निर्देश दिये गये नालों को कवर्ड करने की कार्यवाही की जाये।
जिला गंगा समिति की बैठक में निर्देश दिये गये कि जनपद में नदियों के किनारे ऑर्गेनिक खेती को अधिक से अधिक बढावा देने हेतु किसानो का जागरूक किया जाये।
नगर निगम व उ0प्र0 जल निगम को निर्देश दिये गये कि जनपद में संचालित एस0टी0पी0 के आस-पास व इनलेट आउटलेट एरिया में साफ-सफाई सुनिष्चित की जाये। नगर निगम व नगर निकार्य अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत स्कूलों में जाकर नदी संरक्षण,स्वच्छता सफाई अभियान,
पर्यावरण संरक्षण आदि विशयों पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराये।
वृक्षारोपण के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि जिन विभागों द्वारा वर्श 2026 के वृक्षारोपण लक्ष्यो के सापेक्ष अभी तक कार्ययोजना उपलब्ध नहीं करायी गयी है वे सभी विभाग 07 दिन के अंदर अपनी-अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करें।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी बरेली, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बरेली,उपायुक्त श्रम रोजगार, क्षेत्रीय अधिकारी उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बरेली, पर्यावरण अभियंता नगर निगम,जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली, उपजिलाधिकारी फरीदपुर, सहायक चकबन्दी अधिकारी फरीदपुर, जिला कृषि अधिकारी बरेली, सहायक निदेशक मत्स्य बरेली,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली, बरेली व नगर पालिका/पंचायत के अधिशासी अधिकारी, व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------
