पूर्व अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की जयंती पर शांति हवन का आयोजन

लखनऊ: देश के किसान समाज के महान जननेता पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार और राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की जयंती पर रालोद के अयोध्या मंडल कैंप कार्यालय ग्राम असगांवा भीटी तहसील जिला अम्बेडकर नगर में रालोद के तत्वाधान में पुष्पांजलि और शांति हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए रालोद के राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने कहा चौधरी साहब का पूरा जीवन देश के अन्नदाता और मजलूमों के लिए ईमानदारी से समर्पित था। वह एक महान आर्थिक सुधारक थे व साथ ही साथ कंप्यूटर विशेषज्ञ भी थे। श्री चौधरी साहब देश के किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले एक प्रबुद्ध जन नेता थे ।

मंडल अध्यक्ष सतघन तिवारी ने कहा कि रालोद चौधरी अजीत सिंह के विचार का भारत बनाने के लिए संकल्पित है। रालोद के जिला के वरिष्ठ नेता दीपक यादव ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह सामाजिक सम्रस्ता के प्रतीक थे। अयोध्या जनपद रालोद के युवा उपाध्यक्ष बृजेश दुबे ने कहा चौधरी अजीत सिंह ने युवा लोगों के जीवन में खुशहाली के लिए हमेशा संघर्ष किया।

कार्यक्रम में पं० लल्लन मिश्र, विकास मनी मिश्र, डॉ० अनिल पांडेय, दिलीप तिवारी, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, चंदन तिवारी, सर्वेश गुप्ता, श्याम लाल गुप्ता, रवि वर्मा, हरी राम, शिव रतन वर्मा, ओम प्रकाश यादव सहित कई लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper