पेट की ज़िद्दी चर्बी को घटाने के लिए घर पर करें केवल ये 2 एक्सरसाइज, इन एक्सरसाइज के हैं ये फायदे

दिनभर कंप्यूटर के सामने बैठने, अनहेल्दी खाने और खराब लाइफस्टाइल के कारण हमारे पेट के आस-पास की चर्बी जमा हो जाना आम बात है। लटकता हुआ पेट न केवल आपके लुक को खराब करता है, बल्कि यह आपके जीवन को पूरी तरह से अनहेल्दी भी बनाता है। इस तरह की चर्बी से टाइप 2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और अन्य तरह की दिक्कते हो सकती है।

लेकिन क्या इस ज़िद्दी चर्बी को घटाया जा सकता है वो भी बिना जीम गए ? जी हाँ। आइये आज आपको बताते हैं बेहद आसान एक्सरसाइज जिससे आप अपने पेट की इस जिद्दी चर्बी को महीनों भर में घटा सकते सकते हैं। हम आपको 2 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जो विशेष रूप से पेट की मसल्स पर काम करती हैं और इस हिस्से की चर्बी को गलाती हैं। आपको रोजाना सुबह इन एक्सरसाइज को करना है।

एक्सपर्ट की माने तो, सुबह एक्सरसाइज करने से आपके वजन कम होने के साथ साथ चर्बी को कम करना, हड्डियों को मजबूत करने और दिन की अच्छी शुरुआत करने में सहायता मिलती है। खासतौर पर ये रूटीन ऐसी महिलाओं और पुरूष के लिए भी बहुत अच्छा होता है, जिनके पास शाम को बिल्कुल भी समय नहीं होता है। आप अपने दिन की शुरुआत इन एक्सरसाइज से करें तो पूरे दिन एक्टिव रहेंगे। साथ ही, यह आपको सुबह की धूप मिलेगी जो विटामिन-डी के लिए जरूरी है।

सुबह एक्सरसाइज करने के हैं ये फायदे :

  1. शरीर को हेल्दी रखती है।
  2. शरीर में जमा टॉक्सिन को दूर करती है।
  3. शरीर को रिचार्ज करती है।
  4. सुबह एक्सरसाइज करने से तेजी से चर्बी जलती है।
  5. आप न सिर्फ वर्कआउट के दौरान, बल्कि पूरे दिन फैट बर्न करते हैं।
  6. माउंटेन क्लाइंबर एक कार्डियो एक्सरसाइज है।

यह आपके शरीर की चर्बी को गलाने में मदद करती है। यह एक्‍सरसाइज आपके पर्सनालिटी को और भी मजबूत, पॉजिटिव, आकर्षक रूप देती है। साथ ही, यह आपके बॉडी का स्टेमिना को बढ़ाने में भी सहायक होती है। यह आपके शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करती है।

माउंटेन क्लाइंबर:

  1. सबसे पहले अपने हाथों और पैरों के बल से जमीन पर आ जाएं।
  2. फिर अपनी रीढ़ को ऊपर की तरफ उठाते हुए पैर के पंजों को जमीन पर रखें।
  3. अब दाहिने घुटने को चेस्‍ट की ओर लाएं।
  4. फिर बाएं घुटने को चेस्‍ट की ओर लाएं।
  5. ऐसे ही पैरों को तेजी से चलाएं।
  6. आप इस एक्सरसाइज को 5 मिनट तक करें।

फ्लैटर किक्स:

  1. पीठ के बल लेट जाएं।
  2. हाथों को हिप्‍स के नीचे रखें।
  3. फिर दाएं पैर को ऊपर की ओर उठाएं।
  4. उसके बाद आपको अपने पीठ के निचले हिस्से को जमीन पर ही टिकाये रखना है।
  5. और अब अपने बाएं पैर को जमीन से कुछ इंच ऊपर उठाएं।
  6. 5 सेकंड के लिए इस पोजीशन में रहें।
  7. फिर पैरों की पोजिशन को स्विच करें।

यह एक्‍सरसाइज आपको पेट की चर्बी को कम करने में मदद करेगी। इन आसान एक्सरसाइज को रोजाना करके आप भी सेहतमंद और फिट रह सकते हैं। फिटनेस से जुड़ी और भी जानकारी के लिए हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बताएं। इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें और उन्हें भी इन फायदे के बारे में बताएं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper