प्रेम के इजहार का अनोखा तरीका, लड़कियां मांगती हैं लड़कों की शर्ट का बटन

जापान की संस्कृति और परंपराएं हजारों साल पूरानी हैं. यहां की कई सांस्कृतिक परम्पराएं तो इतनी अजीब हैं…जो दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलती. इन्हीं में से एक है…शर्ट का बटन मांगकर अपने प्यार का इजहार करना.

जी हां, सही पढ़ा आपने. जापान में लड़कियां अपने प्यार का इजहार करने के लिए लड़कों से उनकी शर्ट का दूसरा बटन मांगती हैं. तो आइए जानते हैं कि, लड़कियों के ऐसा करने के पीछे का क्या कारण है…और वो उस बटन का क्या करती हैं?

दरअसल, जापान में जब स्कूल या कॉलेजों में फेयरवेल होता है…तब उस कॉलेज या स्कूल की जूनियर लड़कियां सीनियर लड़कों से उनकी शर्ट का दूसरा बटन मांगती हैं. एक जूनियर लड़की सिर्फ उसी सीनियर लड़के से उसकी शर्ट का दूसरा बटन मांगती है, जिसे वो पसंद करती है. अगर सीनियर लड़का भी जूनियर लड़की को पसंद करता है…तो वो अपनी शर्ट का दूसरा बटन उसे दे देगा.

ऐसे में आपके मन में सवाल आया होगा कि, लड़कियां…लड़कों की शर्ट का दूसरा बटन ही क्यों मांगती हैं? तो बता दें कि, वो ऐसा इसलिए करती हैं क्योंकि…शर्ट का दूसरा बटन आपके दिल के बहुत करीब होता है. इसी वजह से जापान में जब कोई लड़की किसी लड़के से उसकी शर्ट का दूसरा बटन मांगे तो…उसका मतलब होता है कि, वो उससे उसका दिल मांग रही है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper