बहुत जल्द एंट्री करने वाला है Realme का फोल्डेबल स्मार्टफोन, इन खास फीचर से होगा लैस

नई दिल्ली. ओप्पो का पहला क्लैमशेल फोल्डेबल फोन, फाइंड एन2 फ्लिप के ग्लोबल लॉन्च के बाद अब Realme बहुत जल्द अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में पेश कर सकती है। टेक्नो ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में अपना पहला फोल्डेबल फोन, फैंटम वी फोल्ड लॉन्च किया। Realme के वाइस प्रेसिडेंट माधव शेठ ने खुद स्मार्टफोन्स को टीज किया है। आइये एक नजर डालते हैं Realme का फोल्डेबल स्मार्टफोन के फीचर और लॉन्च डिटेल के बारे में।

माधव शेठ ने आधिकारिक तौर पर ट्विटर के माध्यम से रियलमी फोल्ड और फ्लिप फोन को टीज किया है। उन्होंने यूजर्स से पूछा कि वे किस फोन पर पहले देखना चाहेंगे- फोल्ड या फ्लिप। आखिरी बार कंपनी ने एक फोल्डेबल फोन को आधिकारिक तौर पर नवंबर 2021 में टीज किया था। उस समय, इसके पहले फोल्डेबल फोन का स्केच लीक हुआ था, जिसे 2022 में लॉन्च करने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ।

Realme इस साल के अंत में अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। अनुमान के मुताबिक कंपनी 2023 में फोल्ड और फ्लिप दोनों फोन लॉन्च कर सकती है। इसके बीबीके ग्रुप के ओप्पो, वनप्लस और वीवो भी क्लैमशेल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने के लिए कमर कस रहे हैं।

रियलमी फोल्ड या फ्लिप फोन के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। ओप्पो फाइंड एन2 और फाइंड एन2 फ्लिप के स्पेक्स एक जैसे देखने के लिए मिल सकते हैं। हालांकि यह सिर्फ अटकलें हैं, इसलिए हमें ऑफिशियल जानकारी का इंतजार करना पड़ेगा।

वनप्लस को इस साल के अंत में फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की भी पुष्टि की गई है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर MWC 2023 और OnePlus 11 लॉन्च इवेंट के दौरान इस खबर की पुष्टि की थी। इसे 2023 की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस ने वनप्लस वी फोल्ड और वी फ्लिप नामों को ट्रेडमार्क किया था, इसलिए संभावना है कि कंपनी इसी नाम से फोन को बाजार में उतार सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper