महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर प्रेम पाल सिंह को द्रोणाचार्य अवार्ड
बरेली,07 सितम्बर। केसीएमटी संस्थान, बरेली ने भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया । शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्थान में एक्सीलेंस इन एडुकेशन अवॉर्ड समारोह किया गया । शिक्षक दिवस के इस अवसर पर केसीएमटी संस्थान ने डॉक्टर प्रेम पाल सिंह,शिक्षा विभाग, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली को द्रोणाचार्य अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। यह अवार्ड केसीएमटी संस्थान के चेयरमैन श्री गिरधर गोपाल जी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर विनय खंडेलवाल जी और हमारे बरेली के सांसद आदरणीय श्री छत्रपाल गंगवार जी के हाथों द्वारा प्रदान किया गया।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

-------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------


