महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने योजनाएं धरातल पर उतारी हैं-श्रद्धा सागर

सिधौली में आयोजित किया गया नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम
सिधौली (सीतापुर)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभावार नारी शक्ति वंदन सम्मेलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विधानसभा सिधौली का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम मिश्रिख मार्ग स्थित हरियाली लॉन में सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मिश्रिख सांसद अशोक रावत व क्षेत्रीय विधायक मनीष रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मनीष रावत ने आवास योजना, हर घर शौचालय, पूरे देश में एक संविधान लागू होना, धारा 370 की समाप्ति, राम मंदिर निर्माण के बारे में व सरकार की उपलब्धियों के बारे में उपस्थित महिलाओं को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा कंचन प्रभा पांडेय ने की। कार्यक्रम का संयोजन निशा रावत ने किया व मंच संचालन राघवेंद्र सिंह ने किया।पूरे कार्यक्रम के प्रभारी रोहित सिंह रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सीतापुर श्रद्धा सागर ने भाजपा सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं धरातल पर उतारी हैं। जिनका सफल संचालन भी विभागों द्वारा किया जा रहा है। उज्जवला योजना, जन धन योजना, राशन कार्ड, सुकन्या, आदि योजनाओं के बारे में उन्होंने विस्तार से बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कंचन प्रभा पांडेय ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि यत्र नार्यास्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता। उन्होंने कहा आज इस श्लोक को सरकार सार्थक कर रही है।प्रदेश व देश की सरकार ने नारी को भयमुक्त वातावरण दे रखा है। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं को तैंतीस प्रतिशत आरक्षण देने के प्रयासों पर सरकार का आभार व्यक्त किया।भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि पुरुष का जन्म नारी से होता है। मिशन शक्ति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश को प्रगति पर ले जाने के लिए महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिलाओं के लिए मोदी सरकार द्वारा पास किया गया 33 प्रतिशत अधिनियम वास्तव में नारी शक्ति वंदन का वास्तविक प्रमाण है। महिलाओं की भागीदारी हर जगह बढ़ेगी। सम्मेलन की संयोजक निशा रावत के प्रयासों से महिलाओं की अच्छी भागीदारी रही। कार्यक्रम मे ब्लॉक प्रमुख गोंदलामऊ नमिता अवस्थी, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रमा यादव, सिधौली महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती रावत, प्रतिमा बाजपेई, सीमा सोनी, किरण रावत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा सिधौली मीना राजपूत, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत सिधौली रेणुका यादव, ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत, विधायक मनीष रावत, सांसद प्रतिनिधि अमित मोहन, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम राजपूत,अवनीश रावत पप्पू सहित समस्त मंडल अध्यक्ष व तमाम महिलाएं एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper