मार्च माह में इन तारीखों में जन्मे लोगों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, महत्वपूर्ण रहेंगे आने वाले 30 दिन

Numerology Horoscope March 2024: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपके लिए मार्च का महीना…

मूलांक 1- यह माह आपके लिए उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। माह के मध्य में व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माह के अंत में परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। माह के अंत में वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 2- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण मिला जुला असर देने वाला रहेगा। माह के आरंभ में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। नए नए विचार मन में आएंगे। व्यापार में लाभ् के अवसर सामने आएंगे। माह के मध्य में कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं सामने आ सकती हैं। साथियों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करें। माह के अंत में स्थितियों में बदलाव आएगा। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। त्वचा संबंधी रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 3- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के आरंभ में मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। माह के मध्य में व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मन की बातों को किसी के सामने उजागर न करें। माह के अंत में बदलाव की स्थिति रहेगी। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। माह के अंत में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 4- यह माह आपके लिए खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। माह के आरंभ में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। माह के मध्य में पारिवारिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। माह के अंत में आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अटके हुए कार्य बन सकेंगे।

मूलांक 5- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। माह के आरंभ में साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। माह के मध्य में व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माह के अंत में स्थितियों में परिवर्तन आएगा। माह के अंत में मौसम के बदलाव से परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 6- यह माह आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। माह के आरंभ में विरोधियों से सावधान रहें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। माह के मध्य में रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। माह के अंत में स्थितियां आपके अनुकूल होना शुरू हो जाएंगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 7- यह माह आपके लिए खुशनुमा रहेगा। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। संयमित होकर कार्य करें। माह के मध्य में व्यापारिक यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। माह के अंत में मन किसी बात पर खिन्न हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है।

मूलांक 8- इस माह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। माह के आरंभ में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के मध्य में पहले से चली आ रही किसी पारिवारिक समस्या का समाधान प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। माह के अंत में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। माह के अंत में जोखिमभरे मामले में निर्णय टाल दें।

मूलांक 9- इस माह सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माह के मध्य में किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। माह के अंत में महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको संबंधों का लाभ मिलेगा। इस माह आपका स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper