ये आसान और फ्री के तरीके दिलाएंगे गहरी नींद, 7 जरूरी काम हो जाएंगे पूरे

शरीर के लिए नींद बहुत जरूरी है। हालांकि, जितना नुकसानदायक कम सोना है, उतना ही हानिकारक ज्यादा नींद लेना होता है। एक्सपर्ट, हर व्यक्ति को प्रतिदिन पर्याप्त घंटे सोने की सलाह देते हैं। मगर तनाव, बिजी शेड्यूल या गैजेट्स के कारण नींद की कमी से जूझना पड़ सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट Luke Coutinho ने सुकूनदायक और गहरी नींद प्राप्त करने के आसान और फ्री के तरीके बताए हैं। गहरी नींद प्राप्त करने से कई सारे फायदे मिलते हैं और 7 शारीरिक प्रक्रिया बेहतर रूप से पूरी होती हैं। आइए पहले इनके बारे में जान लेते हैं।

​इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग रहती है
वजन संतुलित रहता है
डायबिटीज, हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है
तनाव में कमी के साथ मूड सुधरता है
सोचने-समझने की क्षमता बेहतर हो जाती है
लोगों के साथ रिश्ते सुधरते हैं
बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं​
गहरी नींद पाने का साइंटिफिक तरीका
गहरी नींद पाने का साइंटिफिक तरीका

हेल्थ एक्सपर्ट luke coutinho ने बताया कि गहरी और क्वालिटी वाली नींद पाने के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं। लेकिन साइंस के मुताबिक इसका एक मूल तरीका है, जो कि पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम को उकसाना है। यह काम वेगस नर्व के द्वारा किया जाता है।

Luke ने गहरी नींद के लिए लॉन्ग स्लो डीप ब्रीदिंग करने की सलाह दी है। इसमें आपको धीमी गति से लंबी सांस लेनी होती है और इससे भी धीमी गति से सांस छोड़नी होती है। यह नींद लाने का सबसे तेज तरीका है, इसे उन्होंने एलएसडी का नाम दिया है।

रात में सोने से पहले आपको मेडिटेशन करने से फायदा मिल सकता है। आपको सिर्फ 10 मिनट शांत और एकांत रूप से बैठकर सांस या मंत्र पर ध्यान लगाना है। इसके अलावा, नेचर के साथ रिश्ता बढ़ाना भी मदद कर सकता है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper