राशिफल 16 नवम्बर 2022ः आज ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली, बरसेगी गणपति की कृपा

मेष-बातचीत में सन्तुलित रहें। मन कुछ परेशान भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। संतान सुख में बढ़ोतरी होगी।

वृष-मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयत रहें। क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। बौद्धिक कार्यों से सम्मान मिल सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में ध्यान दें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित होंगे।

मिथुन-वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मन शान्त रहेगा। परिवार में आपसी वाद-विवद से बचने के प्रयास करें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

कर्क-आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कारोबार में सुखद परिणाम मिलेंगे। लाभ में बढ़ोतरी होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। मन परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। भाई-बहनों का सानिध्य मिलेगा।

सिंह-मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी, परन्तु कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। धार्मिक साहित्य के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या-बातचीत में संयत रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। कारोबार में सन्तोषजनक परिणाम मिलेंगे। धन लाभ में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन: स्थिति रहेगी। परिवार में आपसी वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहने के प्रयास करें। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में इच्छाविरूद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने की योजना बना सकते हैं,लेकिन आपकी वह योजना सफल नहीं होगी। आप आज अपने कुछ पुराने कर्ज को काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। यदि आपने किसी मित्र से कोई वादा किया,तो आज आपको उसे पूरा करना होगा। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। परिवार में आज किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से खुशियां रहेंगी। लेकिन जो लोग राजनीति में कार्यरत है,उन्हें किसी नए काम में किसी बड़े नेता से पूछकर ही हाथ आजमाना होगा। विद्यार्थी अपनी किसी परीक्षा के परिणाम के आने से प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा,क्योंकि उन्हें अपनी कुछ रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से लाभ तो होगा,लेकिन आप सोच विचार में काफी समय व्यतीत कर देंगे। आपको किसी सरकारी योजना में धन का निवेश करने को मिल सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में आज जीत मिल सकती है। आपको घर परिवार में किसी चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा,लेकिन वहां सत्य का साथ दें तो अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप संतान की शिक्षा से संबंधित समस्या का समाधान खोज सकते हैं। आपकी कोई खोई हुई वस्तु मिल सकती है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी।

धनु आज आप आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे और धार्मिक कार्यों में पूरी आस्था व विश्वास दिखाएंगे। आप परिवार में सभी को एक साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। भाग्य के दृष्टिकोण से आज आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है,क्योंकि आपके कोई मन की इच्छा पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको ननिहाल पक्ष के किसी व्यक्ति से उलझनें से बचना होगा। आप मित्रों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और विद्यार्थी उच्च शिक्षा पर पूरा जोर देंगे। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों के प्रति सावधान रहना होगा,नहीं तो समस्या आ सकती है।

मकर आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी जोखिम भरे काम को करने से बचें,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आप कुछ व्यक्तिगत मामलों में सहजता बनाए रखें। आप किसी कानूनी कार्य में बाधा ना डालें,नहीं तो आपको समस्या होगी। आपकी अपने कुछ परिजनों से नजदीकियां बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आज आप धैर्य रखकर किसी मामले को सुलझाएं,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके आज अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी,जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आपको अचानक लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है।

कुंभ आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने में अपनी कुछ शर्ते भी रखनी होंगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप टीम वर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होने का पूरा लाभ मिलेगा। व्यवसाय में कुछ योजनाएं आपको परेशान करेंगी,लेकिन आप उन्हें फिर से शुरू करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।

मीन आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपने घर के बढ़ते खर्चों पर अंकुश लगाएं,तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आप किसी से धन उधार लेने से बचे,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन ना होने के कारण भविष्य के लिए धन संचय करने में नाकामयाब रहेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य से व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों से उन्हें कोई धन संबंधित सूचना भी सुनने को मिल सकती है। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper