रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करवाकर देश वापस लौटे पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह

नई दिल्ली. सुबह कि अन्य बड़ी खबर के अनुसार आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) लंदन से दिल्ली (Delhi) पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि, कैप्टन अमरिंदर सिंह की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के लिए विदेश गए थे। इस सर्जरी के बाद वहां कुछ दिन स्वास्थ्य लाभ लेकर वे अब वापस देश लौट चुके हैं।

गौरतलब है कि इसके पहले उपराष्ट्रपति पद के लिए BJP द्वारा उनका नाम आगे करने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन फिर बाद में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को NDA की तरफ से अगले उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हेतु चुना गया। पता हो कि, केंद्रीय चुनाव आयोग ने उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर चुकी है। जिसके तहत बीते 19 जुलाई को नामांकन भरने की आखिरी तारीख है, वहीं आगामी 6 अगस्त को इसके चुनाव होंगे।

हालाँकि BJP अब भी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) के के कुछ बड़ा गठजोड़ कर सकती है। दरअसल BJP कैप्टन के जरिये पार्टी पंजाब के राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश कर रही है। अब BJP की नजर 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। इसके मद्देनजर कैप्टन को साध, BJP पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर अपनी रणनीतिक बढ़त बनाना चाहती है।

पता हो कि, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब की राजनीति में एक लोकप्रिय हस्ती हैं। हालिया विधानसभा चुनाव भी कैप्टन ने BJP के साथ मिल कर लड़ा था। हालांकि परिणाम उनकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा था, लेकिन कांग्रेस को नुक्सान पहुंचाने में यह गठबंधन जरुर कामयाब रहा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper