Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के प्रबंध संकाय द्वारा आयोजित ‘दीक्षारंभ- 2026’ का समापन समारोह उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न

बरेली,17 सितम्बर। रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के प्रबंध संकाय द्वारा आयोजित नवागंतुक विद्यार्थियों के मार्गदर्शन कार्यक्रम ‘दीक्षारंभ 2026’ का समापन समारोह (Valedictory Session) कल उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्रों को करियर में सफलता, तकनीकी दक्षता और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक एवं माननीय कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में वैश्विक स्तर के विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।

वैश्विक दृष्टिकोण और एआई का महत्व :-

समापन समारोह के मुख्य अतिथि बर्लिन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड इनोवेशन (जर्मनी) के प्रो. शिव के. त्रिपाठी रहे। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के माध्यम से निर्णय क्षमता और कार्यकुशलता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में व्यावसायिकता, आत्मविश्वास और सही आचरण ही विद्यार्थियों को सफलता के नए क्षितिज की ओर ले जा सकता है।

-------------------------------------------------------------------------------------------

व्यक्तित्व विकास और नैतिक मूल्य:-

विशेष अतिथियों प्रो. आशुतोष प्रिया और डॉ. मंजुला सिंह ने व्यक्तिगत प्रबोधन, सकारात्मक भाषा और प्रभावी बॉडी लैंग्वेज को व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इसके साथ ही प्रो. बी. के. झा ने भी अपने प्रेरक विचार व्यक्त किए। संकाय सदस्यों द्वारा मार्गदर्शक विचार:
प्रो. त्रिलोचन शर्मा (विभागाध्यक्ष एवं संयोजक):- उन्होंने नियमित कक्षा उपस्थिति और अनुशासन की महत्ता को रेखांकित किया।
प्रो. संजय मिश्रा (कार्यक्रम निदेशक):- उन्होंने वैचारिक परिवर्तन, सिद्धांतों और व्यावसायिक नैतिकता के पालन पर बल दिया।
प्रो. तुलिका सक्सेना (कार्यक्रम समन्वयक):- उन्होंने छात्रों को SMART (Specific, Measurable, Achievable, Relevant, Time-bound) लक्ष्य निर्धारित कर केंद्रित दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।
डॉ. हेमा वर्मा:- उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, शिष्ट और पेशेवर रूप से परिपक्व बनने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. सौरभ वर्मा:- उन्होंने दीर्घकालिक सफलता के लिए निरंतरता (Consistency) को प्रमुख कारक बताया।
सफल आयोजन एवं धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने में आयोजक मंडल, प्रबंध संकाय के समस्त शिक्षकों—डॉ. नंदिता शर्मा, डॉ. रोमिता खुराना, नेहा कठेरिया, डॉ. प्रियंका रस्तोगी, डॉ. नम्रता यादव दास, डॉ. भावना सक्सेना, डॉ. वर्षा, डॉ. सुनील कुमार, विशाल गौतम, पारस संतोशी एवं एकता सक्सेना, गणमान्य अतिथियों तथा उत्साही छात्र स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन (Vote of Thanks) वैशाली विश्वकर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। समारोह का समापन प्रेरक संदेशों, शेरो-शायरी और नए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------