श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के संस्थानों में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

बरेली,17 सितम्बर। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गुरुवार,17 सितंबर 2026 को श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के संस्थानों इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कालेज में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालयों की सभी वर्कशापों को फूलों से सजाया गया, इसके साथ ही मशीनों एवं औजारों का पूजन किया गया। श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी में प्रातः नौ बजे महाविद्यालय की वर्कशाप में विश्वकर्मा पूजा का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति जी ने किया। संस्था की कार्यशाला में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर संस्था के पुजारी जी के द्वारा हवन पूजन किया गया। इसमें मैकेनिकल विभाग के छात्र/छात्राओं, मेडिकल के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं एक दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की बधाई दी। इस अवसर पर एसआरएमएस इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूशन बरेली के प्रिंसिपल डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डीन एकेडमिक्स डॉ. शैलेश सक्सेना, डायरेक्टर ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट डॉ. अनुज कुमार, वाइस प्रिंसिपल डॉ. ऋतु सिंह, डायरेक्टर फार्मेसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, डीएसडब्ल्यू डॉ. सौरभ गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर, ई. विवेक यादव एवं महाविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग के सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं प्रथम वर्ष के छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे। उधर श्रीराम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में संस्थान के डायरेक्टर आदित्य मूर्ति जी ने पूजा अर्चना के साथ हवन किया। उन्होंने मशीनों के उपकरणों की पूजा की। इस अवसर पर ट्रस्ट के मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा.एमएस बुटोला, पैरामेडिकल कालेज की प्रिंसिपल डा.जसप्रीत कौर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ.आरपी सिंह, वाइस प्रिंसिपल डा. रोहित शर्मा, डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ.सीएम चतुर्वेदी, सभी विभागाध्यक्ष, जीएम एडमिनिस्ट्रेशन कर्नल (सेवानिवृत्त) डा.राजा माजी, फैकल्टी एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

-------------------------------------------------------------------------------------------

