Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा समारोह 2026 के अंतर्गत कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

बरेली,20 सितम्बर। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में हिंदी भाषा हमारी विरासत हमारी पहचान को लेकर हिंदी पखवाड़ा समारोह 2026 के अंतर्गत कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन पांचाल प्रेक्षागृह में सुचारू रूप से संपन्न हुआ। प्रोफेसर विजय बहादुर सिंह यादव की संयोजकत्व में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई। कविता पाठ प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ अवनीश यादव जी एवं डॉक्टर इंद्रदेव त्रिवेदी जी थे। कविता पाठ प्रतियोगिता के समन्वयक प्रोफेसर विवेक गुप्ता एवं डॉ पवन कुमार सिंह रहे। सर्वप्रथम विद्यार्थी वर्ग द्वारा प्रतियोगिता का वाचन प्रारंभ किया गया, तत्पश्चात कर्मचारी वर्ग फिर शिक्षक वर्ग ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कविता पाठ प्रतियोगिता का विषय राष्ट्र सेवा संकल्प से ओत प्रोत था। कविता का विषय जहां एक तरफ सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक पहलुओं को इंगित किया, वहीं दूसरी तरफ प्रकृति, सौंदर्य, नारी श्रृंगार, सामाजिक कुरीतियों एवं सामाजिक विषमता, देशभक्ति, आदर्श मूल्य, संस्कृति शिक्षा को लेकर प्रतिभागियों ने अपनी अपनी स्वरचित कविताओं के माध्यम से कविता पाठ का वाचन किया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी वर्ग में प्रथम स्थान पर सुनैना सक्सेना, प्रगति मिश्रा द्वितीय स्थान पर तथा नैंसी अवस्थी तृतीय स्थान पर रही। वहीं कर्मचारी वर्ग में डॉक्टर हेमंत मनीषी शुक्ला प्रथम स्थान पर रहे। शिक्षक वर्ग से डॉक्टर आभा त्रिवेदी प्रथम स्थान पर रही और प्रोफेसर यशपाल सिंह द्वितीय तथा डॉक्टर पवन कुमार सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किये। इस कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रोफेसर आशुतोष प्रिय, प्रोफेसर भोला खान, डॉक्टर रूचि त्रिवेदी, डॉक्टर कामिनी विश्वकर्मा, डॉक्टर मृदुला, डॉक्टर कृष्ण केतन, डॉक्टर राहुल त्रिपाठी, आदि शिक्षक कर्मचारी व विद्यार्थी अपना सहयोग प्रदान किये। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

-------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------