रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में नवागत वित्त अधिकारी महिमा चंद ने किया कार्यभार ग्रहण

बरेली,23 सितम्बर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली में कल नवागत वित्त अधिकारी महिमा चंद, निवासी गोरखपुर ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व विश्वविद्यालय में श्री विनोद कुमार वित्त अधिकारी के रूप में कार्यभार देख रहे थे।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत नवागत वित्त अधिकारी महिमा चंद ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार राय से औपचारिक भेंट की तथा कुलसचिव श्री महेंद्र कुमार सिंह से भी औपचारिक भेंट की। इस अवसर पर कुलपति ने नवागत वित्त अधिकारी के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
वित्त अधिकारी महिमा चंद का संदेश:-
“विश्वविद्यालय की वित्तीय पारदर्शिता, समयबद्ध बजट और संसाधनों का दक्ष उपयोग प्राथमिकता रहेगी। शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को मजबूत करने के लिए वित्तीय प्रबंधन को और बेहतर बनाना लक्ष्य होगा।”
-------------------------------------------------------------------------------------------
कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार राय का संदेश:-
“महिमा चंद जी का विश्वविद्यालय परिवार में हार्दिक स्वागत है। मुझे विश्वास है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से विश्वविद्यालय की वित्तीय व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी तथा शैक्षणिक-शोध कार्यों को बेहतर सहयोग प्राप्त होगा।”
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

