Thursday, September 24, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

गोण्डा में प्राथमिक शिक्षक संघ का संगठन विस्तार, संतोष सिंह अध्यक्ष और रविंद्र शुक्ला महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित

गोण्डा: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्देशन में प्राथमिक शिक्षक संघ गोण्डा की ओर से 23 सितंबर 2026 को ब्लॉक संसाधन केंद्र वजीरगंज में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।

कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में बेलसर के अध्यक्ष पुष्कर तिवारी और निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार मौजूद रहे। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान श्री संतोष सिंह को अध्यक्ष और रविंद्र शुक्ला को महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा सुमन कौशल को कोषाध्यक्ष और राम बसन्त सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।

इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

अरुण गौतम और विनय यादव को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। मधुलता सिंह, जेपी तिवारी, आशुतोष पांडेय और एहसान रसूल को उपाध्यक्ष चुना गया। रमेश कुमार को मीडिया प्रभारी और मुर्तजा हसन को प्रचार मंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान शिक्षकों ने संगठन को मजबूत करने और शैक्षिक उन्नयन से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करने की बात कही।

-------------------------------------------------------------------------------------------

कई शिक्षक पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह और जनपदीय कोषाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। जिलामंत्री आशीष द्विवेदी, बेलसर अध्यक्ष पुष्कर तिवारी, रुपईडीह अध्यक्ष मोहित द्विवेदी, परसपुर अध्यक्ष कुलदीप सिंह और मनकापुर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके अलावा मुजेहना अध्यक्ष बलजीत कुमार वर्मा, मानकपुर मंत्री गौरव सिंह, इटियाथोक मंत्री स्वामीनाथ उपाध्याय, परसपुर मंत्री आशुतोष द्विवेदी और मुजेहना उपाध्यक्ष शिव चन्द्र वर्मा सहित अन्य शिक्षक पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में राहुल देव वर्मा, दिलीप कुमार, जुग्गीलाल वर्मा, अजीत कुमार समेत विकासखंड के सैकड़ों शिक्षक साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार के साथ शिक्षकों से जुड़े विषयों और शैक्षिक उन्नयन को लेकर भी चर्चा की गई।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------