Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

लायंस क्लब ने बाढ़ पीड़ितों के साथ मनाई दीपावली

लायन्स क्लब इंटरनेशनल LCIF द्वारा प्राकृतिक आपदा में पीड़ित लोगों को अनवरत दी जाने वाली सहायता के क्रम में लायन्स क्लब गोंडा अवध, लायन्स क्लब गोंडा सेवा एवं लायन्स क्लब गोंडा प्रेरणा द्वारा संयुक्त रूप से दिपावली के अवसर पर जनपद के परासपट्टी पुरवार में कैंप लगाकर बाढ़ पीड़ितों को राशन किट एवं कंबल आदि का वितरण कर प्रकृति के मारे इन लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक सार्थक प्रयास किया गया।
सर्वविदित है कि जब जब विश्व भर में कोई प्राकृतिक आपदा आती है तब तब लायन्स क्लब इंटरनेशनल पीड़ितों की सहायता के लिये सबसे पहले आगे आता रहा है।
इसी क्रम में लायन्स क्लब गोंडा अवध, लायन्स क्लब गोंडा सेवा एवं लायन्स क्लब गोंडा प्रेरणा के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा परासपट्टी पुरवार में 310 परिवारों को एक माह का राशन एवं आती हुई ठंड को देखते हुए दो कंबल प्रति परिवार को देते हुए बाढ़ एवं कटान की विभीषिका झेल रहे लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। क्लब के सदस्यों ने सभी परिवारों के साथ दीपावली पर्व की खुशियां भी मनाई।
कार्यक्रम संयोजक एवं लायन्स क्लब गोंडा अवध के निदेशक लायन दिलीप सिंह ने सर्वसमाज से इन प्रकृति के सताये लोगों की सहायता की अपील करते हुए कहा कि यदि समय समय पर हम में से कोई भी इनके साथ त्योहारों एवं अन्य अवसरों पर शामिल होते रहा करे तो शायद इनका दर्द बांट सकें।
कार्यक्रम में परास मझवार, परास पुरवार एवं बहादुरपुर के 96 दिव्यांगजनों एवं 214 विधवाओं को सहायता प्रदान की गई।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल सिंह परास के साथ साथ स्थानीय निवासियों में तिलकधारी सिंह परास, भारत भूषण सिंघ परास, नीरज सिंह परास, पंकज सिंह परास, राहुल सिंह परास, महेश पासवान परास, विष्णु सिंह परास पुरवार, अलखराम यादव, सर्वेश सिंह, रंग बहादुर सिंह, पवन सिंह, कंचन सिंह, सत्यम सिंह, जीतेश सिंह सहित स्थानीय नागरिको का विशेष सहयोग रहा।
लायन्स क्लब गोंडा अवध के सचिव दिनेश मिस्र, अनिल अग्रवाल, सुनील नेवटिया, अखिलेश श्रीवास्तव, शोभित सिंह के साथ साथ लायन्स क्लब सेवा के राज कुमार जैसवाल, अध्यक्ष अमित पांडे अजय मित्तल, राजीव अग्रवाल ने प्रारम्भ से ही कार्यक्रम की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be