लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट की जारी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP Candidate List) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में भाजपा ने 195 लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे. भाजपा की पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं. भाजपा की पहली लिस्ट में 28 महिलाएं हैं, 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार हैं, अनुसूचित जाति से 27, अनुसूचित जनजाति से  18 और पिछड़ा वर्ग से 57 उम्मीदवार शामिल हैं.

दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तांवड़े ने प्रत्याशियों की घोषणा की. उन्होंने बताया कि 29 फरवरी को हुई सीईसी की बैठक में सभी राज्यों से आए नेताओं के साथ गहन मंथन के बाद उम्मीदवारों का चयन किया गया.

 

दिल्ली की 5 सीटों से भाजपा ने इन्हें बनाया उम्मीदवार

1. चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल,
2. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली- मनोज तिवारी
3. नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज
4. पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सेहरावत
5. दक्षिण दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी

राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों से भाजपा ने इन्हें बनाया उम्मीदवार  

1. बीकानेर- अर्जुन राम मेघवाल
2. चूरू- देवेंद्र झाझड़िया
3. सीकर- स्वामी सुमेधानंद सरस्वती
4. अलवर- भूपेंद्र यादव
5. भरतपुर- रामस्वरुप कोली
6. नागौर- ज्योति मिर्धा
7. पाली- पीपी चौधरी
8. जोधपुर- गजेंद्र सिंह शेखावत
9. बाड़मेर- कैलाश चौधरी
10. जालौर- रुपाराम चौधरी
11. उदयपुर- मन्नालाल रावत
12. बांसवाड़ा- महेंद्रजीत सिंह मालवीय
13. चित्तौड़गढ़- सीपी जोशी
14. कोटा- ओम बिरला
15. झालावाड़-बारां- दुष्यंत सिंह

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा के यूपी के 51 उम्मीदवार – 

1- वाराणसी – नरेंद्र मोदी
2- कैराना – प्रदीप कुमार
3- मुज़फ्फरनगर – संजीव बालियान
4- नगीना – ओम कुमार
5- रामपुर – घनशयाम लोधी
6- सम्भल – परमेश्वर सैनी
7- अमरोहा – कंवर सिंह तंवर
8- नोएडा – डॉ महेश शर्मा
9- बुलन्दशहर – भोला सिंह
10- मथुरा – हेमा मालिनी
11- आगरा- एसपी सिंह बघेल
12- फतेहपुर – राजकुमार चहर
13- एटा – राजवीर सिंह
14- आंवला – धर्मेंद्र कश्यप
15- शाहजहांपुर – अरुण सागर
16- लखीमपुर – अजय मिश्रा टेनी
17- धौरहरा – रेखा वर्मा
18- सीतापुर – राजेश वर्मा
19- हरदोई – जय प्रकाश रावत
20- मिश्रिख – अशोक रावत
21- उन्नाव – साक्षी महाराज
22- मोहनलालगंज – कौशल किशोर
23- लखनऊ – राजनाथ सिंह
24- अमेठी – स्मृति ईरानी
25- प्रतापगढ़ – संगम लाल गुप्ता
26- फरूखाबाद – मुकेश राजपूत
27- इटावा – राम शंकर कठेरिया
28- कन्नौज – सुब्रत पाठक
29- अकबर नगर – देवेंद्र भोले
30- जालौन – भानु प्रताप सिंह वर्मा
31- झांसी – अनुराग शर्मा
32- हमीरपुर – पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
33- बांदा – आरके सिंह पटेल
34- फतेहपुर – निरंजन ज्योति
35- बाराबंकी – उपेंद्र रावत
36- अयोध्या – लल्लू सिंह
37- अम्बेडकरनगर – रितेश पांडेय
38- श्रावस्ती – साकेत मिश्रा
39- गोंडा – कीर्तिवर्धन सिंह
40- डुमरियागंज – जगदम्बिका पाल
41- बस्ती – हरीश द्विवेदी
42- संतकबीरनगर – प्रवीण निषाद
43- महराजगंज – पंकज चौधरी
44- गोरखपुर – रवि किशन
45- कुशीनगर – विजय दुबे
46- बांसगांव – कमलेश पासवान
47- लालगंज – नीलम सोनकर
48- आज़मगढ़ – दिनेश लाल यादव निरहुआ
49- सलेमपुर – रविन्द्र कुशवाहा
50- जौनपुर – कृपा शंकर सिंह
51- चंदौली – महेंद्र पांडेय

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper