उत्तर प्रदेश

विकासखंड परिसर नवाबगंज में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन

 

-------------------------------------------------------------------------------------------

बरेली, 31 जनवरी। जिला समन्वयक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन ने बताया कि विकास खण्ड परिसर नवाबगंज में आई0टी0आई0, कौशल विकास मिशन एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया।
विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख नवाबगंज डा0 ए0के0 गंगवार ने चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और जिन अभ्यर्थियों का चयन नहीं हुआ उन्हें निराश न होते हुए अन्य तिथियों में आयोजित हो रहे मेलों में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य विश्व बैंक महिला टीकम् शरण ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रोजगार मेला में कुल 08 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में कुल 278 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया तथा विभिन्न कम्पनियों द्वारा 125 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी नवाबगंज महेश चन्द्र शाक्य, ए0डी0ओ0 आशीष कुमार भटनागर आई0टी0आई0 स्टाफ, कौशल विकास स्टाफ एवं सेवायोजन स्टाफ आदि उपस्थित रहें। मेले के सफल आयोजन हेतु टीकम् शरण जी ने समस्त आई0टी0आई0, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन एंव सेवायोजन स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------