मनोरंजन

सांवली काजोल ने खुद ही बताया रातों रात गोरे होने का राज, जाने इसकी असल वजह

 


नई दिल्ली। काजोल के यूं अचानक बदले स्किन कलर का राज आज भी लोग जानना चाहते हैं. कभी सावंली सलोनी ये एक्ट्रेस कैसे इतनी गोरी हो गई ये बात लोग समझ ही नहीं पाए. लेकिन अब खुद काजोल ने ही इस सीक्रेट से पर्दा उठा दिया है.

90 के दशक में बॉलीवुड में एंट्री लेने वालीं काजोल के रंग को देखकर आज भी लोग हैरान रह जाते हैं. दरअसल, डेब्यू के वक्त काजोल का रंग सांवला था लेकिन समय के साथ उनका रंग बदलता चला गया. आज काजोल सांवली नहीं बल्कि गोरी नजर आती हैं लेकिन इसके पीछे की वजह क्या है ये अब तक किसी को नहीं पता था. अब खुद सालों बाद काजोल ने खुद के यूं गोरी हो जाने की असल वजह बताई है.

-------------------------------------------------------------------------------------------

काजोल ने सोशल मीडिया के जरिए ये सीक्रेट रिवील कर दिया है कि आखिर वो समय के साथ इतनी गोरी कैसे हो गईं. दरअसल, काजोल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमे उनका चेहरा पूरी तरह से ढका दिख रहा है. उन्होंने चेहरे पर ब्लैक मास्क पहना है और आंखों पर काला चश्मा भी लगाया है. इस पोस्ट के साथ कैप्शन में काजोल ने लिखा – ‘उन सबके लिए जो मुझसे पूछते हैं कि मैं इतनी गोरी कैसे हो गई.’ इसके साथ उन्होंने लगात हुए लाफ्टर इमोजी शेयर की है.

काजोल ने 1992 में बेखुदी फिल्म से डेब्यू किया था जिसमें उनका रंग काफी सांवला था. इसके बाद बाजीगर, ये दिल्लगी,करण अर्जुन,गुंडाराज, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी उनकी फिल्में आई. लेकिन जब सालों बाद कभी खुशी कभी गम से उन्होंने पर्दे पर वापसी की तो उनका बदला रंग देखकर उनके फैंस दंग रह गए थे. लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि ये काजोल ही हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर कहा जाता है कि काजोल ने मेडिकल ट्रीटमेंट के जरिए अपने नेचुरल कलर को बदल डाला है. लेकिन अब सालों बाद एक्ट्रेस ने सारी उलझन को दूर करते हुए बता दिया है कि आखिर इसके पीछे असल वजह क्या है.

---------------------------------------------------------------------------------------------------