सितंबर में सावधान रहें ये 5 राशि वाले लोग, ग्रहों की चाल में बदलाव से बढ़ेगी मुश्किलें

नई दिल्‍ली। सितंबर (September) का महीना कई राशियों के लिए खास माना जा रहा है। ग्रहों की चाल में परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। इस महीने शुक्र अस्त व बुध वक्री होंगे के साथ ही शुक्र व सूर्य (Venus and Sun) राशि परिवर्तन भी होगा। जानिए सितंबर महीने में किन पांच राशियों के लोग रहें सतर्क-

मेष राशि(Aries)-
इस महीने आपको नौकरी में काम का दवाब रहेगा। कामों में रुकावट आएगी। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। इस महीने आपको निराशा हो सकती है। शब्दों पर काबू रखें। इस महीने आपके गुप्त शत्रु बन सकते हैं।

वृषभ(Taurus)-
इस महीने आपको खर्चों पर काबू रखना होगा। लव लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। गुस्से पर काबू रखना होगा।

मिथुन(Gemini)-
इस माह की शुरुआत आपको काम में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। प्रेम संबंध में तनाव होगा। खर्चों में बढ़ोतरी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें।

तुला(Libra)-
इस महीने आपको मानसिक तनाव हो सकता है। काम में दवाब का अनुभव हो सकता है। सितंबर के आखिरी में सेहत में गिरावट (fall) हो सकती है। 24 सितंबर के बाद आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन (Pisces)-
सितंबर महीने में मानसिक तनाव(mental stress) हो सकता है। काम में बिजी रहें और खुद को अकेले न रहने दें। आर्थिक रूप से चुनौतियां कम होंगी। लव लाइफ में तनाव बना सकता है।

नोट– इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper