Saturday, February 21, 2026
Latest:
राज्य

सिद्धू मूसेवाला के पिता की जान को खतरा, ईमेल पर दी जा रही जान से मारने की धमकी

चंडीगढ़. सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की जान को खतरा है. दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को मेल के जरिए एक धमकी दी गई है. ईमेल के जरिए बलकौर सिंह को धमकी दी गई है और पूरे परिवार को हिदायत दी गई है कि वो कहीं भी लॉरेंस बिश्नोई का नाम ना लें. इस ईमेल में सलमान खान का नाम भी शामिल है. आइए जानते हैं पूरा मामला

सलमान खान के पिता सलीम खान को भी हाल फिलहाल में एक धमकी भरा लेटर मिला था जिसके बाद सलमान खान की सिक्योरिटी को और टाइट कर दिया गया था. पुलिस को सिद्धू मूसेवाला ने मामले की पूरी जानकारी दी. जानकारी के मुताबिक ये धमकी भरा ईमेल राजस्थान से भेजा गया था. वहीं पुलिस इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है. उन्होंने ना ही इससे इनकार किया ना ही इसकी पुष्टि की.

सिद्धू मूसेवाला के पिता को पहले भी धमकी मिल चुकी है. पिछले सितंबर को भी उन्हें ऐसा ही धमकी भरा ईमेल मिला था. तब उन्हें ये धमकी दी गई थी कि लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के बारे में कुछ मत कहना नहीं तो जान से मार दिए जाओगे. बलकौर ने हर धमकी के बाद बस यही कहा कि मैं डरने वाला नहीं हूं.

मई 29 2023, इतिहास का वो काला दिन था जिस दिन पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को दिन दिहाड़े गोली मार दी गई. उस वक्त वो अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में बैठकर अपने गांव जा रहे थे. कुछ लोगों ने मिलकर उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया. इस हमले में उनकी जान नहीं बच पाई. इस पूरे विवाद में लॉरेंस बिश्नोई का नाम आगे आया.

---------------------------------------------------------------------------------------------------