उत्तर प्रदेश

सोनभद्र के अनपरा पुलिस द्वारा चोरी का 44 टन कोयला लदे ट्रक के साथ 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

  सोनभद्र,पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)व क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल निर्देशन में अनपरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22 जुलाई को थाना क्षेत्र में चोरी का कोयला गोदाम बनाकर डम्प कर हाइवा/ट्रक से परिवहन करते हुए मौके से 03 अभियुक्तगण क्रमशः अफसर अन्सारी पुत्र ऐनुल अन्सारी निवासी गोवरदहा थाना मेराल जिला गढ़वा झारखण्ड (चालक हाइवा JH 02 BF 5794), देव कुमार सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी ग्राम भवरसाल थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़, विन्देश्वर सिंह पुत्र अमीरा सिंह निवासी ग्राम भवरसाल थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ के कब्जे से हाइवा ट्रक JH 02 BF 5794 व एक नम्बर प्लेट UP 64 AC 7125 मय कोयला कुल वजन 44 टन के साथ वन विभाग बैरियर दुल्लापाथर के पास बाउन्ड्रीवाल के पास से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 153/2023 धारा 379, 411, 419, 420 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को 23 जुलाई को माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया ।
अन्य अभियुक्तों में विकाश प्रजापति पुत्र रामभजन प्रजापति निवासी जाटा थाना गढ़वा जिला गढ़वा झारखण्ड, राम जतन सिंह पुत्र स्व0 नान्हक सिंह निवासी MQ 121 सेक्टर B-NCL दुद्धीचुआं थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र,सोनू नायडू पुत्र व पता अज्ञात  राकेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 महेन्द्र सिंह निवासी पहड़िया थाना लालपुर जनपद वाराणसी उक्त मुकदमे में वांछित हैं ।
 रवीन्द्र केसरी सोनभद्र
---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be