Tuesday, March 24, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में आयोजित की गयी नक्सल समन्वय गोष्ठी

सोनभद्र,20 सितम्बर को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) सोनभद्र श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में जनपद के पुलिस/पीएसी/अन्य विभागो व सीमावर्ती जनपदों से आये अधिकारियों के साथ नक्सली संचरण के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने व आपस में लगातार समन्वय स्थापित कर नियमित काम्बिंग/ एरिया डामिनेशन करने तथा इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों को समस्याओं को सुनने व उनका हर सम्भव निराकरण कराये जाने व स्थानीय लोगों के साथ वार्ता कर उन्हे किसी के बहकावे में न आने व संदिग्ध गतिविधि होने पर उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस व प्रशासन को देने के बारे में जागरुक करने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। इस दौरान एस डी एम रॉबर्ट्सगंज श्री निखिल यादव, क्षेत्राधिकारी नौगढ़ (चन्दौली) श्री कृष्ण मुरारी शर्मा, क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री अमित कुमार, निरीक्षक राजा प्रताप सिंह ( जोनल नक्शल अभिसूचना प्रभारी ) व जनपद के समस्त नक्सल प्रभावी क्षेत्र के थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी एवं पीएसी बल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

रवीन्द्र केसरी सोनभद्र

---------------------------------------------------------------------------------------------------