सोनभद्र में निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर द्वारा कंधों पर पद प्रतीक/सितारे लगाया गया
सोनभद्र,जनपद में नियुक्त निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को वरिष्ठता के आधार पर निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर 01 सितंबर को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर सोनभद्र श्री राहुल पाण्डेय द्वारा पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त श्री विनोद कुमार सिंह के कंधों पर पद प्रतीक/सितारे लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
रवीन्द्र केसरी सोनभद्र