गोंडा पुलिस के 16 जवान बने उप निरीक्षक, मेहनत और सेवा भावना का मिला बड़ा सम्मान

गोंडा: जनपद गोंडा पुलिस के लिए गर्व की खबर सामने आई है। जिले में तैनात 16 आरक्षी, महिला आरक्षी और फायरमैन का चयन उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) पद के लिए हुआ है। चयनित पुलिसकर्मियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता को गोंडा पुलिस के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सभी चयनित कार्मिकों को शुभकामनाएं दीं।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि यह उपलब्धि चयनित कार्मिकों के कठिन परिश्रम, समर्पण और सेवा के प्रति उनकी निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी अधिकारी अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की गरिमा और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
पुलिस परिवार ने दी बधाई
इस अवसर पर गोंडा पुलिस परिवार की ओर से सभी चयनित कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उनके उज्ज्वल और सफल सेवाकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई गई कि वे आमजन की सेवा, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उप निरीक्षक पद के लिए चयनित कार्मिक

आरक्षी माधवेश सिंह, आरक्षी शौर्य प्रताप राय, आरक्षी आनन्द मोहन शुक्ला, आरक्षी जीतेन्द्र कुमार गंगवार, आरक्षी अमरनाथ यादव, महिला आरक्षी लक्ष्मी वर्मा, आरक्षी जयदीप यादव, आरक्षी शैलेन्द्र कुमार, आरक्षी सत्यम सिंह, महिला आरक्षी मोहिनी यादव, आरक्षी गौरी शंकर, फायरमैन धर्मवीर, महिला आरक्षी रिया कुमारी राना, महिला आरक्षी मेनका, आरक्षी श्याम जी और आरक्षी रामजी का चयन उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) पद के लिए हुआ है।
एसपी ने नए दायित्वों के लिए दी शुभकामनाएं
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी चयनित अधिकारी अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे तथा आमजन की सेवा, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
