Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

17 से श्रीराम कथा सुनाएंगे राजन जी महाराज

गोंडा। जयप्रभाग्राम के चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रीराम कथा की अमृतवर्षा होगी। यहां 17 से 25 नवंबर तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक प्रवाचक राजन जी महाराज श्रीराम कथा सुनाएंगे। श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं महंत आलोक दास महाराज ने जिले की प्रेस वार्ता में 8 नवम्बर को बताया कि श्रीराम कथा में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संत समागम भी होगा।
कार्यक्रम में सीएम योगी सहित बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, स्वामी रामदेव, स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती मुनि महाराज, श्री रामवल्लभाकुंज के पीठाधीश्वर रामशंकर दास जी महाराज एवं जगद्गुरु संतोष दास सतुआ बाबा सहित देश के अन्य संत शामिल होंगे। इस दौरान अरविंद शुक्ला, राजेश दूबे, कृपाशंकर शुक्ल, राजेश ओझा, प्रमोद तिवारी, संदीप मिश्र, ओमप्रकाश तिवारी, हरीश तिवारी, हनुमान प्रसाद शुक्ल आदि मौजूद रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be