Wednesday, June 10, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेश

सहारनपुर में महिला ने जेठ और नंनदोई पर लगाया रेप का आरोप, शिकायत पर पति ने दिया तीन तलाक

सहारनपुर: सहारनपुर में विवाहिता ने जेठ और नंनदोई पर रेप करने के आरोप लगाए हैं। जब उसने अपने पति से इसकी शिकायत की तो पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।मामला थाना मंड़ी क्षेत्र का है। बताय जा रहा है कि मंडी क्षेत्र निवासी युवती का निकाह 10 साल पहले देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुआ था। कोरोना काल में महिला के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसका निकाह मृतक के छोटे भाई से करा दिया। आरोप हैकि उसका पति उस पर ध्यान नहीं देता था।

इसी बीच महिला के जेठ और नंनदोई ने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। बीती 27 फरवरी को महिला के साथ दोनों ने रेप किया। महिला ने जब इसकी शिकायत अपने पति से की तो उसने तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। महिला के परिजन उसे लेकर थाना मंडी पहुंचे। लेकिन, पुलिस ने कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। सोमवार को महिला ने एसएसपी से मुलाकात की। एसएसपी ने तुरंत ही मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। एसएसपी के आदेश के बाद थाना मंड़ी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इंस्पेक्टर मंड़ी पीयूष दीक्षित ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---------------------------------------------------------------------------------------------------