Saturday, February 21, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

वाराणसी में गोलगप्पे खाना पड़ा भारी, फूड प्वाइजनिंग के चलते चार बच्चों समेत 16 लोग बीमार

गोलगप्पा का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। बच्चे हों या बड़े, महिलाएं हो या पुरुष, ज्यादातर लोगों को गोलगप्पे खाना पसंद हैं, लेकिन यूपी के प्रयागराज में यही गोलगप्पे के कुछ लोगों की जान पर बन आए। यहां गोलगप्पे खाने के चलते चार बच्चे समेत 16 लोग बीमार हो गए। गोलगप्पे खाते ही सभी की हालत बिगड़ने लगी। फूड प्वाइजनिंग की खबर लगते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। काफी देर तक चले इलाज के बाद 12 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि चार लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती है, जिनका उपचार जारी है।

पूरा मामला फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडराई गांव का है। जानकारी के अनुसार गांव का ही एक युवक ठेले पर घूम-घूमकर गोलगप्पा बेच रहा था। गोलगप्पे का ठेला देखकर बच्चों का मन ललचाया तो उसके पास पहुंच गए। परिवार और आसपास के लोग भी गोलगप्पे खाने के लिए ठेले को घेरकर खड़े हो गए। एक के बाद एक करीब 16 लोगों ने गोलगप्पा खाया। गोलगप्पे खाते ही सभी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। कुछ देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी। बच्चों से लेकर बड़े तक उल्टी करने लगे। देखते ही देखते चार बच्चों समेत 16 लोगों की तबियत खराब हुई तो सभी को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी का इलाज शुरू किया। चार लोगों को छोड़कर बाकी 12 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया जबकि चार लोगों का इलाज अभी जारी है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------