लखनऊ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस चिल्ड्रन्स अकैडमी कॉलेज, माल एवेन्यू में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया

  इस कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अनेक प्रकार के योगासनों का अभ्यास एवं प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन, शारीरिक स्फूर्ति एवं मानसिक संतुलन का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका मिस एस. बत्रा एवं डायरेक्टर श्री मनीष मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की और विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास किया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना था। सभी प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग, उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास कर कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

---------------------------------------------------------------------------------------------------