राज्यलखनऊलाइफस्टाइल

अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में स्थानीय लोगों ने योग दिवस पर किया योग

 

 

लखनऊ, 21 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। सुबह आयोजित कार्यक्रम में अमरावती के स्टाफ ने अपनी सहभगिता की और योग के विभिन्न आसनों तथा प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

खुले और हरियाली से भरपूर वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को विशेष अनुभव प्रदान किया। लोगों ने कहा कि अमरावती स्पोर्ट्स सिटी जैसे प्राकृतिक और शांत माहौल में योग करने का आनंद ही अलग है। इस अवसर पर नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

अमरावती के फाउंडर एवं चेयरमैन रजनीकांत मिश्रा ने कहा, “योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति और संतुलित जीवन की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें खुशी है कि अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक योग दिवस में भाग लिया और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।”

---------------------------------------------------------------------------------------------------