Monday, February 2, 2026
बिजनेस

नार्थ और ईस्ट इंडिया में अन्नपूर्णा काउ घी का ऑफिसियल मार्केट लांच कर, अन्नपूर्णा ग्रुप ने बढ़ाया अपना रीज़नल फुटप्रिंट

लखनऊ, फरवरी 2026: सात दशकों से अधिक की विरासत के साथ, नार्थईस्ट इंडिया की जानी-मानी एफएमसीजी कंपनी अन्नपूर्णा ग्रुप, जिस पर पीढ़ियों से भरोसा किया जाता रहा है, ने अपने फ्लैगशिप प्रोडक्ट अन्नपूर्णा काउ घी को नार्थ और ईस्ट इंडिया के प्रमुख बाजारों में लॉन्च किया है। इनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, झारखंड और ओडिशा शामिल हैं। यह रणनीतिक पहल अन्नपूर्णा ग्रुप की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके माध्यम से कंपनी उन क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है जो तेजी से उभरते हुए और अधिक खपत क्षमता वाले बाजार बन रहे हैं।

1952 से अन्नपूर्णा ग्रुप शुद्धता, भरोसे और गुणवत्ता का पर्याय रहा है। इन वर्षों में ग्रुप ने खाद्य पदार्थ, डेयरी, पेय और खाद्य तेलों सहित अपने विविध प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के माध्यम से लाखों घरों की सेवा की है। ‘शुद्धता कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि हर किसी का अधिकार है’, इस विश्वास के साथ अन्नपूर्णा ग्रुप अब अपना खास अन्नपूर्णा काउ घी नार्थ और ईस्ट इंडिया के नए उपभोक्ताओं तक पहुँचा रहा है। इसके माध्यम से ग्रुप हर घर तक शुद्ध और पौष्टिक उत्पाद उपलब्ध कराने के अपने विज़न को और मजबूत कर रहा है।

हर घर के लिए शुद्धता और भरोसा

अन्नपूर्णा काउ घी को विशेष सावधानी के साथ तैयार किया जाता है, जहाँ पारंपरिक तरीकों और आधुनिक तकनीक का संयोजन किया गया है, ताकि इसका रिच एरोमा, असली स्वाद और प्राकृतिक गुण सुरक्षित रहें। पूर्वी भारत में पहले से ही घर-घर में पसंद किया जाने वाला यह घी, शुद्धता और गुणवत्ता के प्रति ब्रांड की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस विस्तार के साथ अन्नपूर्णा का उद्देश्य उन अधिक परिवारों तक पहुँचना है, जो अपने रोज़मर्रा के खाने और त्योहारों की परंपराओं में असली और बिना मिलावट वाला घी चाहते हैं।

लॉन्च के अवसर पर अन्नपूर्णा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुबीर घोष ने कहा, “शुद्धता हमेशा से अन्नपूर्णा की नींव रही है। अन्नपूर्णा काउ घी हमारी उस सोच का प्रतीक है, जिसके तहत हम भारतीय घरों तक असली और पौष्टिक भोजन पहुँचाना चाहते हैं। इन रीजनल मार्केट्स में हमारा प्रवेश उच्च विकास क्षमता वाले क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने की एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है। हमें पूरा भरोसा है कि इन राज्यों के उपभोक्ता इसकी गुणवत्ता, स्वाद और भरोसे के कारण अन्नपूर्णा काउ घी को अपनाएंगे।”

भारत के तेज़ी से बढ़ते उपभोग क्षेत्रों में कदम

नार्थ और ईस्ट इंडिया के बाजार, खासकर उत्तर प्रदेश, एनसीआर, बिहार, झारखंड और ओडिशा, देश के सबसे तेज़ी से बढ़ते एफएमसीजी उपभोग क्षेत्रों में शामिल हैं। इन इलाकों में उपभोक्ता अब भरोसेमंद भारतीय ब्रांड्स को प्राथमिकता देते हुए, असली और गुणवत्ता-आधारित उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ा रहे हैं। अन्नपूर्णा का यह विस्तार इसी विकास अवसर के अनुरूप है। अपनी गहरी क्षेत्रीय समझ और शुद्धता की मजबूत विरासत के साथ, कंपनी बदलती उपभोक्ता जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

कंपनी ने व्यापक बाज़ार पहुंच और उपभोक्ताओं तक तेज़ पहुँच सुनिश्चित करने के लिए अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को और मजबूत किया है। इसमें जनरल ट्रेड, मॉडर्न ट्रेड और क्विक कॉमर्स जैसे नए दौर के चैनल शामिल हैं। इस लॉन्च को अन्नपूर्णा की पहचान बन चुकी गाय मैस्कॉट के नेतृत्व में एक केंद्रित मार्केटिंग कैंपेन का समर्थन प्राप्त है।अन्नपूर्णा का मानना है कि जब गायों को अच्छा चारा, सही पोषण और जिम्मेदारी से देखभाल मिलती है, तो उससे बनने वाला घी और अधिक शुद्ध व उच्च गुणवत्ता वाला होता है। यही सोच ब्रांड की अवधारणा “सुपर काउ से बना सुपर घी” में दिखाई देती है। इस लॉन्च के साथ प्रमुख रीजनल मार्केट्स में ट्रेड एक्टिवेशन और कंस्यूमर इंगेजमेंट प्रोग्राम भी आयोजित किए जाएंगे।

उपलब्धता का विस्तार, ब्रांड को मजबूती

अन्नपूर्णा ग्रुप वर्तमान में खाद्य तेल, पेय पदार्थ, डेयरी प्रोडक्ट्स, सॉस और कंडिमेंट्स जैसी श्रेणियों में 10 से अधिक भरोसेमंद ब्रांड्स के मजबूत पोर्टफोलियो के साथ काम कर रहा है। काउ घी इसके प्रमुख प्रोडक्ट्स में से एक है। ग्रुप लगातार 15–18% की सीएजीआर ग्रोथ बनाए हुए है और चरणबद्ध तरीके से अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का और विस्तार करने की योजना पर काम कर रहा है। नार्थ और ईस्ट इंडिया में अपनी स्थिति को मजबूत करने के बाद, कंपनी अगले चरणों में पश्चिमी और दक्षिणी भारत के बाजारों में प्रवेश करने की तैयारी करेगी।

श्री घोष ने आगे कहा, “हमारा उद्देश्य अपनी पहुँच का विस्तार करना है, लेकिन उन मूल्यों से जुड़े रहते हुए जो हमारी पहचान हैं। हम लगातार प्रोडक्शन कैपेसिटी, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और उपभोक्ता जागरूकता से जुड़ी पहलों में निवेश कर रहे हैं, ताकि अन्नपूर्णा प्रोडक्ट्स आसानी से उपलब्ध हों और उपभोक्ताओं को हर बार एक-समान, भरोसेमंद गुणवत्ता मिलती रहे।”

1952 से शुद्धता की विरासत

70 वर्षों से अधिक की विरासत के साथ, अन्नपूर्णा ग्रुप ने गुणवत्ता और शुद्धता में उत्कृष्टता के लिए अपनी मजबूत पहचान बनाई है। कच्चे माल की सोर्सिंग से लेकर प्रोसेसिंग और पैकेजिंग तक, उत्पादन के हर चरण में कड़े गुणवत्ता मानकों और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स (एसओपी) का पालन किया जाता है, जो ब्रांड के असल पहचान के वादे को बनाए रखते हैं। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स आधुनिक तकनीक से लैस हैं और इन्हें इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि स्वच्छता और सुरक्षा के सर्वोच्च मानक सुनिश्चित किए जा सकें।

\

---------------------------------------------------------------------------------------------------