Top Newsदेशराज्य

आईवीआरआई में 26वाँ इंडियन वेटरनरी कांग्रेस एवं 33वाँ आईएएवीआर वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

बरेली, 14फरवरी।आईवीआरआई में 26वां इंडियन वेटरनरी कांग्रेस एवं 33वां आईएएवीआर वार्षिक सम्मेलन का कल समापन समरोह संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में 300 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया और २ दिन के कार्यक्रम में 150 से ज्यादा व्याख्यान दिए गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ अमरेश कुमार थे सम्मानित अतिथि डॉ अशोक कुमार मोहंती, निदेशक केंद्रीय गो-अनुसंधान संस्थान मेरठ एवं डॉ जगबीर सिंह त्यागी, केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान एवं डॉ. एस. के. सिंह — संयुक्त निदेशक (अनुसंधान), डॉ. एस. एन. सिंह — अध्यक्ष IAAVR एवं संस्थापक सचिव, डॉ ऋषेंद्र वर्मा एवं डॉ रविकांत अग्रवाल आयोजन सचिव सम्मलित थे। समारोह की अध्यक्षता डॉ एस. के. सिंह, संयुक्त निदेशक (शोध) ने की।
आयोजन सचिव डॉ. रविकांत अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन के दौरान निम्नलिखित छह प्रमुख विषयगत क्षेत्रों पर गहन विचार-विमर्श हुआ जिसमें पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन हेतु वैक्सीन एवं डायग्नोस्टिक्स में प्रगति एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस एवं वन हेल्थ
वन्यजीव एवं प्रयोगशाला पशु
खाद्य सुरक्षा एवं चिकित्सीय उपाय: एकीकृत दृष्टिकोण कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आयुर्वेद, फार्माकोविजिलेंस एवं पशु उत्पादन
उद्योग–शैक्षणिक सहभागिता पर विशेष बल दिया गया।
मुख्य अतिथि ने IAAVR एवं आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।
वैज्ञानिक कार्यक्रम अत्यंत सुविचारित एवं व्यापक रहा। इसमें 6 प्लेनरी व्याख्यान, 36 लीड लेक्चर, 29 मौखिक प्रस्तुतियाँ तथा 107 पोस्टर प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। साथ ही 26 कंपनी प्रायोजकों तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के सहयोग ने इस आयोजन को और अधिक सुदृढ़ बनाया।
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि इन विषयों पर हुए समृद्ध विचार-विमर्श से न केवल नवीन अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि नीतिगत सुझाव एवं व्यावहारिक समाधान भी विकसित होंगे, जो सतत पशुधन विकास एवं सुदृढ़ पशु स्वास्थ्य प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंशुक शर्मा एवं डॉ. अनीशा द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक द्वारा प्रस्तुत किया गया। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------