Top Newsदेशबिजनेस

एयर इंडिया ने टोरंटो, फ्रैंकफर्ट और पेरिस के लिए शुरू की स्पेशल फ्लाइटें, वेस्ट एशिया संकट के बीच राहत की खबर

मुंबई। एयर इंडिया ने बुधवार को पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए टोरंटो, फ्रैंकफर्ट और पेरिस (चार्ल्स डी गॉल) के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित करने का ऐलान किया। एयर इंडिया की अनुषंगी कंपनी ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ ने भी मस्कट के लिए अपनी सेवाओं को जारी रखने की घोषणा की है। इसके साथ ही मस्कट से दिल्ली और मुंबई के बीच अतिरिक्त उड़ानें भी शुरू होंगी।

एयर इंडिया ने बताया कि 5 से 11 मार्च के बीच दिल्ली-टोरंटो मार्ग पर तीन अतिरिक्त उड़ानें संचालित की जाएंगी। इसके अलावा 7 से 10 मार्च के बीच दिल्ली-फ्रैंकफर्ट मार्ग पर तीन और दिल्ली-पेरिस मार्ग पर एक अतिरिक्त उड़ान जोड़ी जाएगी। इन उड़ानों के माध्यम से यात्री दिल्ली के जरिए एयर इंडिया के व्यापक घरेलू और दक्षिण-पूर्व एशिया नेटवर्क से आसानी से जुड़ सकेंगे।

एयरलाइन ने कहा कि वह स्थिति का लगातार आकलन करती रहेगी और 11 मार्च के बाद भी आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त उड़ानें संचालित की जा सकती हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि वह 5 मार्च से मस्कट के लिए अपनी उड़ानें जारी रखेगी और दिल्ली-मुंबई के लिए विशेष उड़ानें भी संचालित करेगी। कंपनी 7 मार्च तक रास अल-खैमाह से दिल्ली, कोच्चि और मुंबई के लिए भी विशेष उड़ानें संचालित कर रही है।

SEO Keywords: एयर इंडिया एक्सप्रेस, Air India special flights, दिल्ली टोरंटो फ्लाइट, दिल्ली फ्रैंकफर्ट फ्लाइट, दिल्ली पेरिस फ्लाइट, वेस्ट एशिया संकट, Air India additional flights, मस्कट दिल्ली मुंबई फ्लाइट, international flights India, Air India flight schedule, विशेष उड़ानें एयर इंडिया, टाटा एयरलाइन, एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट, Air India Express flights, भारत अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

---------------------------------------------------------------------------------------------------