Wednesday, March 11, 2026
Latest:
Top Newsदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में ओयस्टर मशरूम के उत्पाद हेतु उद्यमियों को आमंत्रित किया गया

बरेली,11 मार्च। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग द्वारा उद्यमियों को आमंत्रित किया गया। मशरूम विशेषज्ञ डॉक्टर विजय कुमार सिंहाल ने बताया कि माननीय कुलपति प्रोफेसर के पी सिंह के दिशा निर्देशन में स्वरोजगार उत्पन्न करने हेतु चलाई जा रही मुहिम के तहत ओयस्टर मशरूम से बनाए जाने वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों के व्यवसायीकरण हेतु विभिन्न क्षेत्र के उद्यमियों को आमंत्रित किया गया। मीटिंग के सकारात्मक परिणाम निकले। विश्वविद्यालय के प्रयासों से शीघ्र ही आयस्टर मशरूम से बनने वाले विभिन्न खाद पदार्थ जैसे अचार, पापड़, बड़ी, नमकीन, नूडल, मुरब्बा ,पापड़, प्रोटीन पाउडर, बिस्कुट, कैप्सूल आदि बाजार में उपलब्ध होंगे। डॉ विजय कुमार सिन्हाल ने बताया कि ओयस्टर मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर एक सुपर फूड है।इसमें विटामिन B1 B2 B3 B5 B6, A, D, C तथा B12 या कोबालमिन मुख्य रूप से पाए जाते है।B12 या कोबालामिन सब्जियों में नहीं पाया जाता है। यह या तो मीट, मछ्ली, दूध में पाया जाता है या ओयस्टर मशरूम के पाया जाता है।यह विटामिन हमारे शरीर में रक्त के निर्माण में सहायता करता है। ओयस्टर मशरूम महिलाओं में रक्त की कमी को पूरा करता है।यह पारकिंसन बीमारी को भी ठीक करता है। डॉ सिन्हाल ने बताया कि आयस्टर मशरूम में 2.8% लोवेस्टीन पाया जाता है।यह लोवेस्टीन कोलेस्ट्रॉल को कम करके हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। इसमें 31%प्रोटीन व फाइबर्स पाए जाते है।यह आयस्टर मशरूम कैंसर के खतरे को कम करता है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।इन्हीं खूबियों के कारण उद्यमी ओयस्टर मशरूम सेआकर्षित होकर विश्वविद्यालय पहुंचे एवं भविष्य की कार्य योजना बनाई।मीटिंग में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री राजमणि सिंह, आयस्टर मशरूम स्पेन लैब की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ बरखा रानी, अचार पापड़ बनाने वाली कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर रजनी गुप्ता , भूमा ऑर्गेनिक के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गंगवार,सहित लगभग 20 उद्यमी सम्मिलित हुए। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------