गोंडा में पुलिस भर्ती परीक्षा का आईजी अमित पाठक ने किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के दिए निर्देश

देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक ने रविवार को जनपद गोंडा में आयोजित उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना रहा।

आईजी अमित पाठक ने प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान जिले के कई प्रमुख परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने माँ पाटेश्वरी देवी परीक्षा केंद्र, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोंडा, राजकीय पॉलिटेक्निक गोंडा, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गोंडा तथा जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज गोंडा पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान आईजी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया और परीक्षा की निगरानी व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित होती हुई पाई गई।
अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया नकलविहीन और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे।
प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
प्रशासन की ओर से परीक्षा को सकुशल और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत रखते हुए पूरी प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है।
