“सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अवसर पर रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में विचार गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन

बरेली,23 अप्रैल। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में माननीय कुलपति प्रोफेसर के. पी. सिंह जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अवसर पर एक विचार गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक गौरव, आध्यात्मिक जागरूकता एवं शैक्षिक चेतना के संगम के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन एम.फार्मा की छात्रा अदिति ने किया।
कार्यक्रम के शुरुआत में विभागाध्यक्ष प्रो0 कमल किशोर ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पर्व समाज को उसकी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का माध्यम है। वर्तमान समय में सोमनाथ मंदिर एक प्रमुख एवं जीवंत तीर्थस्थल के रूप में प्रतिष्ठित है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु प्रेरित किया।
मुख्य वक्ता डॉ कौशल कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक पहचान को समझना चाहिए और अपनी समृद्ध धरोहर को गर्व के साथ अपनाना चाहिए।

विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बी0 फार्म0 के छात्र/ छात्राओं तनिष्क, मेधा गंगवार, प्रीति, सुहानी, शगुन, प्रियांशी और रियांशी ने विभाग में सोमनाथ मंदिर से संबंधित रंगोली भी बनाई। कार्यक्रम में बी0 फार्म 0 और एम0 फार्म 0 के छात्र/ छात्राओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर हमारी आस्था के साथ-साथ स्वाभिमान का भी प्रतीक है।
कार्यक्रम के समापन पर विभागाध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर का इतिहास हमें यह सिखाता है कि बार-बार विपरीत परिस्थितियों के बावजूद निरंतर प्रयासों से पुनः उत्थान संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ. शिव देव सिंह, डॉ. शशि भूषण तिवारी, डॉ. एस0 रामास्वामी, डॉ अमित कुमार वर्मा, डॉ सौरभ मिश्रा, श्री लक्ष्य वीर सिंह, श्री विमल कुमार सिंह, डॉ नीतिका मिश्रा, डॉ पंकज कुमार सहित अनेक शोधार्थी – सुरभि पाल, प्रियेश कुमार सिंह, संध्या पुनेठा, हेमेंद्र कुमार ,सुधीर कुमार, प्रशांत कुमार, श्वेता गुप्ता, पवन गुप्ता, श्रेया गुप्ता– उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
