“माँ. मार्केट मैजिक” में मातृत्व, महिला शक्ति और उद्यमिता का भव्य उत्सव

लखनऊ। मातृत्व के सम्मान, महिला सशक्तिकरण और महिला उद्यमिता को समर्पित भव्य कार्यक्रम “माँ. मार्केट मैजिक” का आयोजन Hilton Garden Inn में बड़े उत्साह, रंगारंग प्रस्तुतियों और शानदार सहभागिता के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन WomenShine एवं WCE (WomenShine Chamber of Entrepreneurship) द्वारा किया गया, जिसमें शहर की महिलाओं, परिवारों, उद्यमियों और कलाकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं Kavita Somani, जो ApolloMedics Superspeciality Hospital, Lucknow की Director & HOD हैं। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए तथा इस प्रकार के आयोजनों को महिलाओं को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं Renuka Tandon, Past Chairperson Ficci Flo, जो Amren Group of Industries की Director एवं AMREN FOUNDATION की Founder President हैं। रेनुका टंडन को महिलाओं के अधिकारों की प्रबल समर्थक, एक कर्मयोगी और महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक आवाज़ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए समाज और परिवार दोनों का सहयोग आवश्यक है तथा ऐसे मंच महिलाओं को अपनी पहचान बनाने का अवसर देते हैं।
कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायक हिस्सा रहा “Super Mom Awards”। WCE द्वारा शहर के विभिन्न स्कूलों में एक विशेष लिंक साझा किया गया था, जिसमें बच्चों से पूछा गया कि उनकी माँ उनके लिए “सुपर मॉम” क्यों हैं। इस पहल को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली और लगभग 250 से अधिक प्रेरणादायक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। चयन प्रक्रिया के बाद 20 माताओं को “Super Mom Awards” से सम्मानित किया गया और उन्हें ट्रॉफी प्रदान की गई। बच्चों द्वारा अपनी माताओं के लिए लिखे गए संदेशों ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया।
कार्यक्रम में 45 से अधिक महिला उद्यमियों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें अधिकांश महिलाएँ WCE की सदस्य थीं। WCE, WomenShine Chamber of Entrepreneurship, लखनऊ की महिला उद्यमियों का एक नॉन-प्रॉफिट समुदाय है, जो महिलाओं को नेटवर्किंग, व्यवसायिक अवसरों और पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यहां चिकनकारी, साड़ियाँ, सूट्स, हैंडीक्राफ्ट्स, बैग्स, ज्वेलरी, हेल्थ एवं वेलनेस प्रोडक्ट्स, ऑर्गेनिक एवं फूड प्रोडक्ट्स, होम डेकोर आइटम्स, पौधे और कई आकर्षक उत्पादों की खरीदारी देखने को मिली। आगंतुकों ने महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना करते हुए जमकर खरीदारी की।
कार्यक्रम में आयोजित ओपन माइक सेशन ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया, जहां प्रतिभागियों ने कविता, गीत, कहानी और अपने अनुभव साझा किए। वहीं युवा कलाकार ध्रुव द्वारा प्रस्तुत लाइव म्यूज़िक परफॉर्मेंस ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों ने संगीत, मनोरंजन और उत्सव का भरपूर आनंद लिया।
इसके अलावा आकर्षक लकी ड्रॉ भी आयोजित किए गए, जिनमें विजेताओं को कई शानदार उपहार प्रदान किए गए। बच्चों, महिलाओं और परिवारों के लिए यह कार्यक्रम मनोरंजन, खरीदारी और प्रेरणा का अनूठा संगम बनकर उभरा।
कार्यक्रम के आयोजक Aparna Mishra, Founder WCE ने बताया कि “माँ. मार्केट मैजिक” का उद्देश्य केवल एक प्रदर्शनी आयोजित करना नहीं, बल्कि महिलाओं को एक ऐसा मंच देना है जहां वे अपनी प्रतिभा, व्यवसाय और प्रेरणादायक कहानियों को समाज के सामने ला सकें। यह आयोजन मातृत्व के सम्मान, महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सफल प्रयास रहा।
कार्यक्रम में शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों, महिला उद्यमियों, परिवारों और युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
