Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी ने तुलसी मठ में किया पूजन-अर्चन

 

बरेली, 12 मई।जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा सोमनाथ मंदिर की 75 वीं वर्ष गांठ के अवसर पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दृष्टिगत पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कलश यात्रा तुलसी मठ से प्रारम्भ हुई ततपश्चात जिलाधिकारी ने जनपद बरेली के तुलसी मठ मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चन ओंकार जाप महाआरती रुद्राभिषेक दीपोत्सव आदि में प्रतिभाग कर विधिवत पूजन कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही तथा धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। जिलाधिकारी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं। पूजन अर्चन के पश्चात प्रसाद का वितरण हुआ सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------