Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में पूजा-अर्चना का महात्मा ज्योतिबा रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में सजीव प्रसारण

बरेली, 12 मई।सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत कल सोमवार को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना का सजीव प्रसारण एमबीए सभागार, महात्मा ज्योतिबा रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय परिसर, बरेली में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर के.पी. सिंह जी ने अपने संदेश में कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, गौरव और सांस्कृतिक दृढ़ता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रेम पाल सिंह ने कहा कि सोमनाथ पर्व हमें स्मरण कराता है कि आस्था और संस्कृति समय की कसौटी पर खरे उतरते हैं और सृजन ही स्थायी है। सोमनाथ मंदिर भारत के अटूट सांस्कृतिक संकल्प का प्रतीक है।

कार्यक्रम में कुलसचिव श्री हरीश चंद जी, सभी शिक्षक, विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो. सुमित्रा कुकरेती, प्रो. तुलिका सक्सेना, डॉ. सौरभ वर्मा, डॉ. अख्तर हुसैन, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. हरिश भट्ट, डॉ. पवन सिंह, डॉ. अमित कुमार वर्मा, डॉ. विनय ऋषिवाल, डॉ. अश्वनी गुप्ता, श्री तपन वर्मा,श्री सुनील चंद्र सक्सेना सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------