Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में “साइंस इन एक्शन” कार्यक्रम के तहत व्यक्तित्व विकास कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

बरेली, 03जून।महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय ने इस ग्रीष्मकाल में युवा नवाचारियों के लिए एक अनूठा हैंड्स-ऑन स्टेम (STEM) कार्यशाला आधारित शिक्षण कार्यक्रम “साइंस इन एक्शन” प्रारंभ किया है। यह कार्यक्रम कक्षा 9 से 12 तक के स्कूली छात्रों एवं बी.एससी. के विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क आयोजित किया गया है।

व्यापक मीडिया कवरेज के बाद विद्यार्थियों ने इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया। इस कार्यक्रम की विभिन्न शिक्षण सत्र श्रृंखला “जिज्ञासा को रचनात्मकता और नवाचार में बदलना” के तहत 25 मई से 20 जून 2026 तक चल रही है।

इस आयोजन में एम.जे.पी. रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय परिसर में स्थित सेक्शन-8 कंपनी रुहेलखण्ड इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (RIF) ने भी विद्यार्थियों को मूल्यवान लाभ पहुंचाने के लिए सहभागिता की है। कनाडाई नागरिक एवं हाल ही में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस तथा RIF के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त डॉ. विकास लम्बा ने इस कार्यक्रम में दो प्रमुख विषयों पर अपनी सेवाएं देने की सहमति दी थी :- * व्यक्तित्व विकास कार्यशाला (25-30 मई)
* स्पीक स्मार्ट: संचार कौशल कार्यशाला (15-20 जून)

व्यक्तित्व विकास कार्यशाला श्रृंखला सफलतापूर्वक संपन्न :-

25 मई से 30 मई के मध्य आयोजित इस सप्ताह में डॉ. लम्बा ने 5 दिनों में 7 विभिन्न विषयों पर 75-75 मिनट के अत्यंत संवादात्मक सत्र लिए। कार्यशाला में शामिल विषय थे :-

*व्यक्तित्व के बारे में सीखन *आत्मविश्वास
*सांस्कृतिक संवेदनशीलता
*भावनात्मक बुद्धिमत्ता
* जिज्ञासु प्रवृत्ति
* नेतृत्व क्षमता
*शारीरिक फिटनेस

छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने व्यक्तित्व को निखारने तथा जीवन एवं करियर में दमदार व्यक्तित्व के महत्व के बारे में व्यावहारिक तकनीकें सीखीं।

आगामी कार्यशाला : स्पीक स्मार्ट (संचार कौशल):-

अब डॉ. विकास लम्बा द्वारा संचालित स्पीक स्मार्ट: संचार कौशल कार्यशाला 15 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसमें छात्रों को प्रभावी संचार, सार्वजनिक वक्तृत्व, और आत्मविश्वास से अपने विचार व्यक्त करने के गुर सिखाए जाएंगे।

यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के NAAC A++ एवं UGC श्रेणी-A राज्य विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किया जा रहा है। सभी इच्छुक छात्र अभी भी आगामी सत्रों में बिना किसी शुल्क के भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट एवं संकाय कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------