Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन

बरेली,04जून। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में कल एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर्स को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम की शुरुआत एम.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा शिवानी के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने विभाग के सभी शिक्षकों और वहां उपस्थित विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात, विभागाध्यक्ष प्रोफेसर भोला खान ने विदा ले रहे सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने अपनी विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं मे प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के अंत में विभाग के अन्य वरिष्ठ शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रोफेसर आशुतोष प्रिया, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. मोहम्मद इसरार खान, डॉ. रुचि द्विवेदी, सुबोध धवन, प्रोफेसर मौर्य और डॉ. जानकी राजपूत ने अपने प्रेरक शब्दों के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य में कुछ नया करने और समाज में अपना मुकाम हासिल करने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का समापन एक सकारात्मक और भावुक माहौल में हुआ।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------